फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: शहीद की स्मृति में सैनिक सम्मान समारोह

विज्ञापन
सैनिक सम्मान समारोह एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में सम्मानित करते आयोजक। 
विज्ञापन
मुंढाल। शहीद वीरेंद्र कुमार की तृतीय पुण्यतिथि पर गांव तालु में सैनिक सम्मान समारोह एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में रीमन नैन एवं स्व. मौजीराम की धर्मपत्नी फूलो देवी मुख्य अतिथि रहीं।
विज्ञापन

शहीद वीरेंद्र टीम के संचालक सतेंद्र तालु ने कहा कि शहीद स्मृति में सैनिक सम्मान समारोह और सांस्कृतिक कार्यक्रम सिर्फ औपचारिक आयोजन नहीं है। ये राष्ट्र के प्रति कृतज्ञता, एकता और जागरूकता का प्रतीक है। यह कार्यक्रम न केवल शहीदों की स्मृति को जीवित रखते हैं, बल्कि समाज में सकारात्मक और प्रेरणादायक माहौल का निर्माण करते हैं। कार्यक्रम में शिक्षा एवं खेल समिति तालु, पूर्व जिला पार्षद विजेंद्र तालु, पूर्व सरपंच राजबीर तालु, पूर्व सरपंच ईश्वर मान तालु, राजकुमार पहलवान, राजपाल, रविंद्र, संदीप नैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें