फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: चौखानी एस्टेट गली विवाद में सड़कों पर उतरे सामाजिक संगठन, शहर में किया प्रदर्शन

Fri, 07 Jun 2024 02:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
चौखानी एस्टेट गली विवाद मामले में सड़कों पर प्रदर्शन करते  जनसंगठन के लोग।
विज्ञापन
भिवानी। चौखानी एस्टेट कॉलोनी में गली विवाद मामले को लेकर वीरवार को कई सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करते हुए नगराधीश को मांगपत्र सौंपकर गलत प्रॉपर्टी आईडी बनाने और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

वीरवार को भिवानी संघर्ष समिति के बैनर तले बड़ी संख्या में लोगों ने प्रदर्शन करके उपायुक्त के नाम नगराधीश को मांग पत्र सौंपा। मांग पत्र में कुछ लोगों द्वारा नगर परिषद के कर्मचारी व अधिकारियों से मिलीभगत करके महम रोड चौखानी एस्टेट में एक गली की गलत पीआईडी बनवाने और आरोपियों द्वारा गली पर नाजायज कब्जा करने की कोशिश किए जाने का आरोप लगाया है। इससे उस क्षेत्र के लोगों में भारी रोष है।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि मुरारी सैनी का परिवार पिछले 100 वर्षों से चौखानी परिवार की जमीन पर काश्तकार था, लेकिन चौखानी परिवार के कहने पर मुरारी सैनी ने जमीन चौखानी परिवार को वापस कर दी तथा मुरारी सैनी ने चौखानी परिवार से 1005 गज जमीन 2019 में खरीद कर ली। उस समय जो नक्शा दिखाया गया, उसमें मुरारी के घर के सामने से महम रोड को जोड़ती गली दिखाई गई थी, जो नक्शा आज भी उनके पास है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अब चौखानी परिवार के सदस्य की बदनीयत से उसे गली को प्लॉट दिखाकर सुरेंद्र को बेच दिया, जिसकी नगर परिषद के कर्मचारियों की मिलीभगत से पीआईडी बनाई गई। इस पीआईडी की लोकेशन कही ओर की दिखा दी गई है। भिवानी संघर्ष समिति के सदस्यों ने प्रशासन से मांग की है कि कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाए और गलत पीआईडी को रद्द कर कार्रवाई की जाए। साथ ही उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि उनकी मांग पूरी नहीं होती है तो वे 11 जून को विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों व अन्य नागरिकों को साथ लेकर भिवानी नगर परिषद कार्यालय का घेराव करेंगे तथा जरूरत पड़ी तो क्रमिक अनशन से भी पीछे नहीं हटेंगे। इस अवसर पर राजेंद्र तंवर, सुरेश प्रजापति, रणवीर भाटी, रोहित शर्मा, जोरावर अली, विनोद सांगा, विनोद जांगड़ा, सुरेश सैनी, राजकुमार बग्गी वाले, इंजीनियर सुरेश सैनी, कृष्ण, महेंद्र, रमेश, रामकिशन, संजय, उदयभान, प्रकाश, रविंद्र, अमित, हरिचंद, विजय, प्रकाश, सुशीला, शकुंतला ओमकार सैनी, मुरारी, रोशनी, शारदा, विमल मोनिका, गीता, लक्ष्मी, दया, प्रेमा, सरोज, मुकेश, निर्मला, माया, भतेरी, सुशीला, गीता, प्रीति उपस्थित रहे।
प्लॉट मामले में लोवर कोर्ट व सेशन कोर्ट में भी स्टे अपील की जा चुकी है खारिज: सुरेंद्र
महम रोड स्थित चौखानी एस्टेट निवासी सुरेंद्र ने भिवानी के अतिरिक्त उपायुक्त को शिकायत सौंपते हुए कहा कि कुछ लोग इस मामले को तूल देकर आपसी भाईचारा खराब करने का षडय़ंत्र रच रहे है। उन्होंने कहा कि इस मामले में शिकायतकर्ता ने तहसीलदार, एसडीएम, एडीसी, डीसी के अलावा लोवर कोर्ट व सेशन कोर्ट ने भी स्टे अपील खारिज की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि उपरोक्त प्लाट के सभी दस्तावेज व सही पीआईडी उनके पास है, जो कि यह साबित करने के लिए काफी है कि उन्होंने इस मामले में किसी प्रकार का कोई भ्रष्टाचार नहीं किया है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग उनकी छवि को धूमिल करने का प्रयास कर रहे है और इस मामले में अन्य लोगों को भी भडक़ाकर उनके खिलाफ कर रहे है। पीडि़त सुरेंद्र ने अतिरिक्त उपायुक्त से मांग की कि इस मामले में उचित कार्रवाई की जाए, ताकि उन्हे न्याय मिल सकें। साथ ही उन्होंने चेतावनी भी दी कि यदि इस मामले में जल्द ही कोई कार्रवाई नहीं हुई तो धरना-प्रदर्शन जैसे कदम उठाने को भी मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें