भिवानी। डिटेक्टिव स्टाफ लोहारू की टीम ने रूपगढ़ में बिजली लाइन के तार चोरी मामले में छठे आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी से दो हजार रुपये बरामद किए हैं।
सदर पुलिस थाना में एक कंपनी के सुपरवाइजर ने शिकायत दी थी। उसने बताया था कि गांव ईशरवाल में निर्माणाधीन सब स्टेशन की लाइन से कंडक्टर व बिजली की तार चोरी हो गई है। इस संबंध में पुलिस ने तार चोरी का केस दर्ज किया था। डिटेक्टिव स्टाफ लोहारू के सहायक उप निरीक्षक कश्मीर सिंह ने बिजली लाइन से तार व कंडक्टर चोरी करने के मामले में छठे आरोपी को जूई कला से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान मनदीप निवासी आजाद नगर थाना जूई कलां जिला भिवानी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी से दो हजार रुपये बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जिला कारागार भेजने के आदेश हुए हैं। इस मामले में पांच आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।