फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: हथियारों के साथ घर में घुसने के मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। सीआईए-द्वितीय भिवानी ने रात के समय आपराधिक वारदात को अंजाम देने की नीयत से हथियारों सहित घर में घुसने के मामले में छठे आरोपी मनोज कुमार निवासी भागवी को मंगलवार को भिवानी से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को बुधवार को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जिला कारागार भेजने के आदेश दिए गए।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता रमेश कुमार निवासी ढाणी माहू ने पुलिस को बताया कि वह खेती-बाड़ी करता है। 28 फरवरी की रात करीब 10 बजे खाना खाने के बाद वह मकान में सो गया था। रात करीब ढाई बजे आवाज सुनकर उसकी नींद खुली। उसने देखा कि चार युवक मकान में घुसे हुए थे। इनमें से एक के हाथ में देसी पिस्तौल थी। आरोपी ने पिस्तौल उसके सीने पर लगा दी। धक्का देने पर पिस्तौल चारपाई पर गिर गई।
शोर मचाने पर उसके बेटे राहुल और रोहित तथा पत्नी दर्शना मौके पर पहुंच गए। उन्होंने एक युवक को पकड़ लिया जबकि तीन आरोपी भाग गए। पकड़े गए युवक ने अपना नाम दीपक निवासी भागवी बताया। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि दीपक और उसके साथियों ने देसी पिस्तौल से हमला कर चोटें मारीं और अन्य अपराध करने की नीयत से घर में प्रवेश किया।
विज्ञापन

इस संबंध में थाना तोशाम में अभियोग दर्ज किया गया। जांच के दौरान सीआईए-द्वितीय के जांच अधिकारी सुशील कुमार ने 18 अगस्त को आरोपी मनोज कुमार को भिवानी से गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने बताया कि वह खेती-बाड़ी करता है और वारदात के दिन अन्य आरोपियों के साथ मौजूद था।
विज्ञापन

मामले में पुलिस पांच आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें