फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: कार सवार छह युवकों ने कंपनी के कर्मचारियों के साथ की मारपीट

Sun, 17 Mar 2024 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
तोशाम। खरकड़ी सोहान की पहाड़ी स्थित महादेव इंकलेव के परिसर में कार सवार छह युवकों ने वहां पर कार्यरत कर्मचारियों के साथ मारपीट की। कंपनी में काम करने वाले खरकड़ी सोहान निवासी कर्मपाल ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने कर्मपाल की शिकायत पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कर्मपाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि विपिन, रोशन, अमित, राकेश जो खरकड़ी सोहान के रहने वाले हैं। ये सभी उसके साथ महादेव इंकलेव खनन पहाड़ में सुरक्षाकर्मी नियुक्त है। पहाड़ से पत्थर निकालकर डंपरों में डालकर राशि प्राप्त करते हैं। डंपरों की लाइन लगाकर पत्थर डालते हैं। 15 मार्च को रात 11 बजे बागनवाला निवासी सचिन, भोला, मोंटी, जीतू उर्फ गंजा, अनुज व नवीन श्योराण कार में लाठी, डंडे व रॉड लेकर आए। कर्मियों ने सबसे पहले चेक पोस्ट नंबर एक पर उनकी स्विफ्ट कार रोकने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं रूके। उसके बाद सुरक्षा कर्मियों ने बैरियर से गाड़ी रोकी। इसके बाद कार सवार लोगों ने उनके साथ मारपीट की। इसमें दो से तीन सुरक्षा कर्मियों को चोट आईं। चोट लगने के बाद उन्होंने डायल 112 पर सूचना दी। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। हमलावर जाते-जाते बिना बिल के गाड़ी ले जाने व जान से मारने की धमकी देकर गए हैं। कर्मपाल ने पुलिस को शिकायत देकर सचिन, भोला, मोंटी, जितू, अनुज, नवीन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने कर्मपाल की शिकायत पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें