फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: कैबिनेट मंत्री श्रुति के कार्यक्रम में कटी छह लोगों की जेब

Mon, 21 Oct 2024 10:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
तोशाम। तोशाम अनाज मंडी में सोमवार को शाम करीब चार बजे कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी के कार्यक्रम में जेबकतरों ने छह लोगों की जेबों पर हाथ साफ कर करीब तीन लाख रुपये व सात मोबाइल चोरी कर लिए। पीड़ित लोगों ने इसकी शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित अतुल, पंकज, जसबीर व प्रमोद ने बताया कि वे कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी के कार्यक्रम में गए हुए थे। उस समय अनाज मंडी में बहुत ज्यादा भीड़ थी। भीड़ का फायदा उठाकर जेबकतरों ने उनकी जेब पर हाथ साफ कर दिया। मंत्री के जाने के बाद उन्होंने जब अपने रुपये व मोबाइल संभाला तो वे गायब मिले। इसके बाद वे तोशाम पुलिस थाना में पहुंचे। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें