फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण के लिए छह ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त, पुलिस बल भी रहेगा तैनात

Tue, 25 Aug 2026 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। शहर की सफाई व्यवस्था और डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण को सुचारू बनाए रखने के लिए जिलाधीश साहिल गुप्ता ने छह अधिकारियों को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है। यह नियुक्तियां डीएमसी हरबीर सिंह के अनुरोध पर की गई हैं।
विज्ञापन

डीएमसी ने बताया कि नगर परिषद के सफाई कर्मचारी छह अगस्त से हड़ताल पर हैं। इससे शहर की सफाई व्यवस्था प्रभावित हो रही है। डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण करने वाली एजेंसी को सेकेंडरी प्वाइंट से कचरा उठाने और घरों से कचरा एकत्रित करने में सफाई कर्मचारियों के अवरोध की शिकायतें मिली हैं। 24 अगस्त को सफाई कर्मचारियों ने नगर परिषद कार्यालय में भी कचरा डाल दिया।
जिलाधीश ने स्थिति को गंभीरता से लेते हुए अलग-अलग क्षेत्रों के लिए अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की है। शहर में डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण के लिए डीएससीओ डॉ. मुकेश कुमार यादव, जिला परिषद के कार्यकारी अभियंता विजय कुमार और जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के कार्यकारी अभियंता नवीन कुमार को जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन

नायब तहसीलदार गौरव राजोरा को मिनी सचिवालय/सिविल कोर्ट क्षेत्र, अंकित गिरोह, एसडीओ, डीएचबीवीएन को नगर परिषद कार्यालय और अनुराग सांगवान एएससीओ को डंप यार्ड, दादरी रोड, भिवानी की जिम्मेदारी मिली है। पुलिस अधीक्षक को पर्याप्त पुलिस बल उपलब्ध कराने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें