फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह ने जीती कोरोना से जंग, एक बुजुर्ग और संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। जिले में कोरोस वायरस को अब लोग मात दे रहे हैं। शनिवार को छह लोगों ने कोरोना से जंग जीती जबकि महज एक ही नया केस सामने आया। पॉजिटिव केस शिक्षा बोर्ड कॉलोनी से है। जिले में अब 748 कोरोना पॉजिटिव हैं, जिनमें से 694 ठीक हो चुके हैं। एक्टिव केस 49 ही हैं। शनिवार को भी 350 सैंपल जांच के लिए पीजीआई रोहतक भेजे गए। जिले में अब कोरोना वायरस से राहत नजर आ रही है। पिछले सप्ताह तक जहां हर रोज 20 से 40 तक केस सामने आ रहे थे। वहीं पिछले सप्ताहभर में यह औसत गिरकर एक से पांच के बीच रह गया है। शनिवार को भी महज एक ही केस पॉजिटिव सामने आया। वह शिक्षा बोर्ड कॉलोनी भिवानी से 69 वर्षीय व्यक्ति है, जो 20 जुलाई को ऑस्ट्रेलिया से दिल्ली आया था और 21 जुलाई को भिवानी आया। वह बैयां टूरिस्ट कॉम्पलेक्स में ठहरा हुआ था। वहीं शनिवार को छह कोरोना पॉजिटिव ठीक हुए। सिविल सर्जन डॉ. जितेंद्र कादयान ने लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। अगर किसी भी व्यक्ति को जुकाम, बुखार या गले में तकलीफ होती है तो वह तुरंत डाक्टर से संपर्क करके अपनी जांच अवश्य करवाएं। मुंह पर मास्क का प्रयोग करें व बार-बार अपने हाथों को अवश्य धोयें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें