फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोर जांच में मिला कोरोना रिपोर्ट निगेटिव, मलेरिया रिपोर्ट आई पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। जिले में जहां लगातार कोरोना संक्रमण चल रहा है। वहीं अब मलेरिया मच्छर ने भी जिले में दस्तक दे दी है। जिले में मलेरिया का एक पॉजिटिव मामला सामने आया है। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। स्वास्थ्य विभाग ने संबंधित क्षेत्र में फॉगिंग शुरू कर दी है। साथ ही स्वास्थ्यकर्र्मियों की जागरूकता के लिए ड्यूटी भी तय कर दी है। स्वास्थ्य विभाग लगातार नागरिकों को सावधानी बरते के लिए प्रति जागरूक कर रहा है।
विज्ञापन

वीरवार को शहर के लोहड़ बाजार क्षेत्र में एक 11 वर्षीय किशोर की तबीयत खराब हो गई। परिजनों ने उसे उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में दाखिल करवाया। किशोर की हालत में सुधार न होने पर चिकित्सक ने उसका कोरोना, मलेरिया और डेंगू के लिए टेस्ट करवाया। बच्चे की कोरोना की तो निगेटिव रिपोर्ट आ गई, लेकिन वह मलेरिया पॉजिटिव मिला। जिले में ऐसे अचानक मलेरिया का मामला आने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। चिकित्सकों ने उसे स्पेशल वार्ड में दाखिल किया है। स्वास्थ्य विभाग ने तुरंत ही किशोर के रिहायशी क्षेत्र में डेल्टामेथरीन 2.5 प्रतिशत स्प्रे का छिड़काव शुरू करवाया गया। इधर, विभाग की ओर से फॉगिंग अभियान पूरे शहर में चलाया जा रहा है ताकि शहर में फैले हुए मलेरिया के मच्छर के प्रकोप से बचा जा सकें। साथ ही मरीज के परिवार से 11 लोगों की स्लाइड बनाई गई, जिसमें सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई।
ग्रामीण क्षेत्र में चल रहा स्प्रे अभियान का दूसरा चरण
स्वास्थ्य विभाग की ओर से गांव धनाना प्रथम, द्वितीय और तृतीय में डेल्टामेथरीन 2.5 प्रतिशत स्प्रे का छिड़काव शुरू किया है। इसके तहत गांव के प्रत्येक घर में स्प्रे की जाएगी। स्प्रे अभियान का दूसरा चरण 16 जुलाई से शुरू किया है। 30 सितंबर तक गांव में स्प्रे का छिड़काव किया जाएगा।
विज्ञापन

वर्ष 2019 में आए थे चार मामले सामने
जिले में वर्ष 2019 में मलेरिया के चार पॉजिटिव मरीज थे। इसके कारण स्वास्थ्य विभाग कोई भी रिस्क नहीं ले रहा। पॉजिटिव मरीज को 24 घंटे में रेडकल ट्रेटमेंड (आरटी) 14 दिन के लिए दिया जाता है। इसके बाद एक साल तक स्वास्थ्य विभाग मरीज की एक साल तक फॉलोअप स्लाइड ले रहा है।
ये है मलेरिया के लक्षण:
- रोगी को सर्दी लगना और शरीर कांपने लगना
- सर्दी के साथ प्यास लगना, उल्टी होना
- हाथ पैरों पर ठंड लगना और बेचैनी होना
- कब्ज, घबराहट और बेचैनी होना
ये रखे सावधानियां :
- आसपास पानी जमा न होने दें।
- ऐसे कपड़े पहनें जो शरीर अधिकतर हिस्से ढंक सकें।
- कूड़ेदान की हर रोज की सफाई करें।
- घर की खिड़की-दरवाजों में तुलसी के पौधे लगाएं।
- मच्छरों के आने वाले सभी रास्तों को ब्लॉक करें।
- मच्छरदानी का इस्तेमाल करें।
शहर की एक कॉलोनी में 11 वर्षीय किशोर की मलेरिया पॉजिटिव रिपोर्ट आई थी। अभी अस्पताल में उपचाराधीन है। बच्चे की हालत में सुधार है। जिले भर में फॉगिंग और स्प्रे छिड़काव का अभियान चलाया जा रहा है। मलेरिया और डेंगू के प्रति स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट है। स्वास्थ्यकर्मी समय-समय पर नागरिकों को मलेरिया औ डेंगू के प्रति पोस्टर बांटकर जागरूक कर रहे है।
विज्ञापन

- डॉ. संध्या गुप्ता, डिप्टी सिविल सर्जन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें