फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: हरियाणा बोर्ड की दसवीं की पंजाबी परीक्षा में छह नकलची पकड़े, प्रतिरूपण का भी एक मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की शुक्रवार को हुई दसवीं की पंजाबी विषय की परीक्षा में नकल के छह मामले दर्ज किए गए। इनमें एक मामला प्रतिरूपण का भी सामने आया। इसमें एक फर्जी परीक्षार्थी असल परीक्षार्थी की जगह परीक्षा दे रहा था। परीक्षा ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर दो उप केंद्र अधीक्षक और चार पर्यवेक्षकों को कार्यभार मुक्त किया गया।
विज्ञापन

प्रदेशभर के 41 परीक्षा केंद्रों पर कुल 7,966 परीक्षार्थी इस परीक्षा में शामिल हुए। बोर्ड अध्यक्ष शंकर लाल धूपड़ ने बताया कि उनके उड़नदस्ते ने भिवानी जिले के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। अध्यक्ष के विशेष उड़नदस्ते ने हिसार जिले के परीक्षा केंद्रों का भी निरीक्षण किया। वहां नकल के पांच मामले दर्ज किए गए जिनमें एक प्रतिरूपण का मामला भी शामिल था।
परीक्षा केंद्र सीएवी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हिसार-03 पर उप केंद्र अधीक्षक दलजीत सिंह और चरण सिंह को ड्यूटी में कोताही के कारण कार्यभार मुक्त किया गया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पटेल नगर हिसार-11 पर पर्यवेक्षक मोनिका, सुमन बाला, कपिला रानी और गुरमीत को भी इसी कारण हटाया गया। बोर्ड सचिव मुनीश शर्मा के उड़नदस्ते ने फतेहाबाद जिले के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया जहां परीक्षा सुचारू रूप से चल रही थी।
विज्ञापन


जींद के एक परीक्षा केंद्र पर भी नकल का मामला दर्ज
बोर्ड के अन्य उड़नदस्तों ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। जिला जींद के एक परीक्षा केंद्र पर नकल का एक मामला दर्ज किया गया। इस प्रकार कुल छह नकल के मामले सामने आए। बोर्ड ने परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए सख्त कदम उठाए हैं। 18 जुलाई को दसवीं की ऐच्छिक विषयों की परीक्षा आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा प्रदेशभर के 22 परीक्षा केंद्रों पर होगी। इसमें कुल 180 परीक्षार्थी प्रविष्ट होंगे। बोर्ड ने आगामी परीक्षाओं के लिए भी कड़ी निगरानी की व्यवस्था की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें