फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: तोशाम खंड की सभी पंचायतों में लगाए सायरन

Sun, 11 May 2025 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
तोशाम की ग्राम पंचायतों में पहुंचे सायरन।
विज्ञापन
तोशाम। भारत-पाकिस्तान के बीच बने तनाव के बाद हरियाणा सरकार ने पूरे राज्य को हाई अलर्ट पर कर दिया गया था। हालात को देखते हुए सभी ग्राम पंचायतों में सायरन लगाने के आदेश जारी किए गए थे। इसके बाद तोशाम ब्लॉक की सभी पंचायतों में सायरन लगा दिए हैं। हालांकि शनिवार शाम को दोनों देशों के बीच सीजफायर पर सहमति बन गई।
विज्ञापन

गांवों में एक किलोमीटर साउंड रेंज वाले सायरन लगाए गए हैं। सरकार के आदेशों के बाद तोशाम ब्लॉक के सरपंचों ने अपने-अपने गांवों में सायरन लगा दिए हैं। मुनादी के जरिए लोगों को सायरन बजने पर बरती जाने वाली सावधानियों और आपात स्थिति में उठाए जाने वाले कदमों के बारे में बताया गया। फिलहाल आदेशों के बाद पंचायतों ने अपनी तरफ से सायरन खरीदकर लगवाए हैं।


ग्रुप में सायरन बजाने के आदेश के बाद बजाना होगा सायरन

खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी विनोद सांगवान ने बताया कि सायरन बजाने के लिए व्हाट्सएप पर एक ग्रुप बनाया गया है। इसमें प्रशासन की तरफ से आदेश दिया जाएगा। उसके बाद सायरन बजेगा। विनोद सांगवान ने अपील की है कि सायरन बजने के बाद ग्रामीण सहयोग कर तुरंत ब्लैकआउट कर दें और सावधानी बरतें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें