फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसआईआर : घर-घर सत्यापन का आज अंतिम माैका, 31 को होगा मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशन

Fri, 24 Jul 2026 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। भिवानी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचक पंजीयन अधिकारी एवं एसडीएम महेश कुमार ने एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) कार्यक्रम को लेकर अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। एसडीएम ने बताया कि मतदाता सूची के लिए घर-घर जाकर सत्यापन कार्य की अंतिम तिथि 24 जुलाई निर्धारित की गई है। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 31 जुलाई को मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित किया जाएगा।
विज्ञापन

लघु सचिवालय स्थित कार्यालय में आयोजित बैठक में उन्होंने मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य, दावे एवं आपत्तियों के निस्तारण और सत्यापन प्रक्रिया की प्रगति की समीक्षा की। 31 जुलाई से 30 अगस्त तक पात्र नागरिक नाम जुड़वाने, संशोधन कराने या किसी प्रविष्टि पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए आवेदन कर सकेंगे। प्राप्त दावों और आपत्तियों का निस्तारण 28 सितंबर तक किया जाएगा जबकि मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 3 अक्तूबर को होगा।
बैठक में एसडीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक दावा और आपत्ति का नियमानुसार परीक्षण कर समयबद्ध एवं निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में पात्र नागरिकों के नाम शामिल करने और अपात्र प्रविष्टियों को हटाने की प्रक्रिया पूरी सावधानी के साथ पूरी की जाए।
विज्ञापन

उन्होंने अधिकारियों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए कार्य में पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश दिए। एसडीएम ने कहा कि मतदाता सूची लोकतंत्र की महत्वपूर्ण आधारशिला है, इसलिए इसके पुनरीक्षण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या देरी स्वीकार नहीं की जाएगी।
बैठक में दावे एवं आपत्तियों के पंजीकरण, सत्यापन और निस्तारण की प्रगति पर भी चर्चा की गई। इस अवसर पर कृषि उप निदेशक डॉ. विनोद फोगाट, जीएम रोडवेज दीपक कुंडू, तहसीलदार जयबीर सिंह, ईओ राजाराम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें