फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घूंट घूंट पानी की सप्लाई, वो भी बदबूदार

Tue, 05 Apr 2016 11:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
water
विज्ञापन
भिवानी। वार्ड नंबर 20 के खाड़ी मोहल्ला की महिलाओं ने रोष प्रदर्शन कर जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए कहा कि क्षेत्र में पानी की घूंट घूंट सप्लाई हो रही है लेकिन वो भी बदबूदार। कई दफा समस्या से अवगत कराने के बावजूद कोई हल नहीं निकाला गया। 
विज्ञापन

मंगलवार को शहरवासियों ने प्रशासन के खिलाफ रोष प्रदर्शन करते हुए बताया कि क्षेत्र में पानी की किल्लत है। लोगों को पर्याप्त मात्रा में पानी उपलब्ध नहीं हो पा रहा। थोड़ा बहुत पानी मिलता है, परंतु वो भी बिल्कुल दुर्गंध युक्त। अधिकारियों को सूचित करने के बावजूद विभाग ने कोई कदम नहीं उठाए। उन्होंने बताया कि गंदे पानी की निकासी के लिए बनाया गया पुराना नाला कई जगह से धंसा हुआ है। इस कारण दुर्गंधयुक्त गंदा पानी गली में जमा हो जाता है। बरसात के मौसम में कई घंटे तक पानी खड़ा रहता है। इससे बीमारियां फैलने का डर रहता है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि अगर इन समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो वे मुख्य मार्ग जाम करने के लिए मजबूर होंगे। 
उन्होंने बताया कि कुछ दिनों पहले विभाग ने सीवरेज लाइन की मरम्मत की थी। लेकिन उसके बाद गली को टूटी फूटी हालत में छोड़ दिया गया। गली में मिट्टी के ढ़ेर लगे हुए हैं। क्षेत्र में सफाई व्यवस्था भी चरमराई हुई है। परंतु प्रशासन ने कभी इलाके की समस्याओं की ओर ध्यान नहीं दिया। इस अवसर पर भरपाई, चंद्रो, अंगूरी, कपूरी, मुरली, गुड्डी, रोशनी, संतोष, बिमला, रामकली, सरोज, बबली, नीलम, पूजा, लाजवंती, बबीता, संतोष, सुनीता, सुमित्रा आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें