फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: नागरिक अस्पताल में पंजीकरण के लिए एक ही खिड़की, मरीज परेशान

Sat, 31 Oct 2026 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में पंजीकरण के लिए कतार में खड़े मरीज।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
भिवानी। चौधरी बंसीलाल जिला नागरिक अस्पताल में पंजीकरण के लिए केवल एक खिड़की चालू होने से मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। महिला, पुरुष, दिव्यांग और बुजुर्ग सभी को एक ही कतार में खड़े होकर पर्ची बनवानी पड़ रही है।
विज्ञापन

अस्पताल में रोजाना 400 से 500 मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं। सुबह के समय पंजीकरण काउंटर पर लंबी कतारें लग जाती हैं और धीमी प्रक्रिया के कारण मरीजों को घंटों इंतजार करना पड़ता है। गंभीर रूप से बीमार और बुजुर्गों को सबसे अधिक परेशानी होती है। मरीज बिजेंद्र, सतीश और नमन ने बताया कि वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग पंजीकरण काउंटर होने चाहिए, ताकि भीड़ नियंत्रित हो और जरूरतमंदों को राहत मिले। फिलहाल अलग व्यवस्था नहीं होने से काउंटर पर धक्का-मुक्की की स्थिति बनी रहती है।
विज्ञापन


एक खिड़की और बढ़ाई जाएगी : डॉ. बलवान सिंह
अस्पताल प्रभारी डॉ. बलवान सिंह ने बताया कि पंजीकरण के लिए एक खिड़की और बढ़ाई जाएगी। इससे मरीजों को होने वाली परेशानी दूर हो जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें