फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: दस रुपये के स्टांप पर फर्जी मालिक बनकर किया इकरारनामा, प्लाॅट बेचने के नाम पर हड़पे 4.60 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। देव नगर कॉलोनी में 200 वर्गगज का प्लॉट बेचने के नाम पर दस रुपये के स्टांप पर फर्जी मालिक बनकर इकरारनामा कराकर 4.60 लाख रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। इसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक को दी गई। इस पर सदर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक को दी शिकायत में कोंट रोड शांति नगर निवासी 68 वर्षीय करतार सिंह ने बताया कि रोशनलाल से उसकी पुरानी जान पहचान थी और घर भी आना जाना था। 2011 में रोशनलाल ने उससे देव नगर कॉलोनी में 20 वर्गगज का प्लॉट 2800 रुपये प्रति वर्ग गज के हिसाब से दिलाने के लिए कहा था।
प्लॉट सस्ता मिल रहा था। उसने बातों में फंसाकर इस प्लॉट खरीद के लिए दस रुपये के स्टांप पर पूरी राशि का इकरारनामा तैयार करा दिया। इसके 29 जून 2011 में उसने चार लाख 60 हजार रुपये का भुगतान भी कर दिया। इस प्लॉट को विक्रम ने मालिक बनकर बेचा था, जबकि गवाह के तौर पर रोशनलाल और रणबीर ने भी हस्ताक्षर किए थे।
विज्ञापन

उससे कहा गया था कि रजिस्ट्री खुलने पर प्लॉट की रजिस्ट्री भी करा देंगे। कई दिनों तक आरोपी टालमटोल करते रहे, लेकिन उसकी भूमि की रजिस्ट्री नहीं कराई। उसने जब भूमि का रिकॉर्ड चेक कराया तो पता चला कि जिस प्लॉट को विक्रम ने मालिक बनकर बेचा था, उस प्लॉट का वह मालिक ही नहीं है।
इसके बाद पैसे वापस मांगने पर भी उसे धमकी दी गई। मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक को दी गई। सदर पुलिस थाना में प्रभात सिनेमा लोहारू रोड निवासी विक्रम, मिनी बाईपास कोंट रोड चौक निवासी रोशनलाल शर्मा, व देव नगर निवासी रणबीर उर्फ पप्पू के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज हुआ है। पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें