फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: जिलास्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता में सिद्धीविनायक स्कूल की टीम ओवरऑल विजेता

Thu, 20 Jul 2023 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
भीम स्टेडियम में मैच के दौरान फुटबॉल को अपने नियंत्रण में लेने का प्रयास करते ​खिलाड़ी। 
विज्ञापन
भिवानी। दो दिवसीय जिलास्तरीय प्री-सुब्रतो स्कूली फुटबाल प्रतियोगिता के अंतिम दिन रोचक मुकाबले देखने को मिले। इस प्रतियोगिता के अंडर-14 और 17 में सिद्धीविनायक ग्लोबल स्कूल की टीम ओवरऑल विजेता रही। जबकि दूसरे स्थान पर डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल की टीम रही।
विज्ञापन

हरियाणा शारीरिक शिक्षक एसोसिएशन के जिला महासचिव विनोद पिंकू ने बताया कि लड़कों के अंडर-14 आयु वर्ग में सिद्धिविनायक ग्लोबल स्कूल मिलकपुर ने डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल भिवानी को 2-1 से हराया। इसी प्रकार अंडर-17 आयुवर्ग में सिद्धिविनायक ग्लोबल स्कूल मिलकपुर ने डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल को 2-0 से हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
दूसरे दिन की प्रतियोगिता के पहले मैच का शुभारंभ जिला खेल अधिकारी धुरेंद्र सिंह हुड्डा ने किया और समापन समारोह हरियाणा शारीरिक शिक्षक एसोसिएशन के पूर्व राज्य प्रधान राजेश ढांडा ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विरेंद्र घनघस ने की। प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल की भूमिका पवन फौगाट, सुरेंद्र डीपीई जमालपुर, गोवर्धन शर्मा बडसी, अमित सांगवान डीपीई सर्वपल्ली राधाकृष्णन, रामभगत पीटीआई, ओमबीर पीटीआई ने निभाई।
विज्ञापन

धुरेंद्र सिंह हुड्डा व राजेश ढांडा ने कहा कि खेलों व खिलाड़ियों की बदौलत ही भिवानी का नाम विश्व भर में विख्यात है। विश्वभर में भिवानी खेलों के मामले में अपनी अलग पहचान रखता है। खेलों से न केवल शरीर बल्कि मन भी स्वस्थ रहता है। इसीलिए ज्यादा से ज्यादा युवाओं को खेलों में भाग लेना चाहिए।
इस अवसर पर जिला फुटबॉल संघ के जिला प्रधान रणबीर सिंह, प्रवीण पीटीआई तिगड़ाना, विजय पीटीआई कितलाना, संजय डीपीई, कपिल शर्मा डीपीई, पूजा कोच, बनिता कोच अलखपुरा, प्रीति यादव, फुटबॉल कोच पूजा यादव मौजूद रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें