फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: मलबा गिरने की आहट से दुकानदारों की सांसें थमी

Thu, 09 Oct 2025 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
रोहतक गेट के समीप सब्जी मंडी के चौ देवीलाल द्वार की ​टूटकर गिरी टाइल।
विज्ञापन
भिवानी। शहर की रोहतक गेट क्षेत्र स्थित सब्जी मंडी का मुख्य गेट बुधवार दोपहर को अचानक टूटकर गिर गया। हादसे के समय गेट के नीचे एक दुकानदार अपनी स्कूटी के साथ खड़ा था। गनीमत रही कि किसी प्रकार की जानमाल की हानि नहीं हुई लेकिन दुकानदार की स्कूटी क्षतिग्रस्त हो गई। दुकानदार दिनेश ने बताया कि वह दुकान से निकलकर किसी काम से स्कूटी के पास पहुंचे थे, तभी गेट के ऊपरी हिस्से से पत्थर का टुकड़ा गिरा। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी जर्जर हालत वाले इस गेट से पत्थर गिरते रहे हैं।
विज्ञापन

सब्जी मंडी के बाहर विकास नगर की तरफ जाने वाले रास्ते पर बने स्वागत द्वार का गेट अब काफी जर्जर हो चुका है। गेट के पास रेहड़ी लगी रहती हैं और दुकानदारों व मंडी में सब्जी खरीदने वाले भी इसी रास्ते से गुजरते हैं। गेट पर भारी पत्थर लगे हैं जो कभी भी गिर सकते हैं। बुधवार को हुए हादसे में दुकानदार की जान तो बच गई लेकिन आसपास के लोग भी सहम गए।

सब्जी मंडी का गेट करीब एक दशक पुराना है। इसमें लगे पत्थर अब टूटकर गिर रहे हैं। दुकानदार जब भी गेट के पास से गुजरते हैं, पत्थर गिरने का डर बना रहता है। पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। दुकानदारों ने जिला प्रशासन से जर्जर गेट की तुरंत मरम्मत कराने की मांग की है। -भीम सैन, स्थानीय दुकानदार
विज्ञापन



सब्जी मंडी में बने स्वागत द्वार का गेट पुराना होने के कारण पत्थर टूटकर गिर रहे हैं। बुधवार को मेरे साथ बड़ा हादसा होने से बच गया। मैं स्कूटी के साथ गेट के नीचे खड़ा था कि अचानक ऊपर से पत्थर गिरा। जरा सा चूक गया नहीं तो सिर पर गिरता तो अनहोनी हो सकती थी। जिला प्रशासन को चाहिए कि इस गेट की मरम्मत कर इसे दुरुस्त कराए। -दिनेश, स्थानीय दुकानदार
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें