फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैय में दुकानदार के पेट में मारी गोली, कार से फरार हुए आरोपी

विज्ञापन
गोली लगने से घायल दुकानदार को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल लेकर पहुंचे ग्रामीण। - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
सैय गांव मंगलवार को एक बार फिर चर्चा में आया। दोपहर के समय यहां अपनी कॉस्मेटिक की दुकान में सोए एक दुकानदार पर गोली चलाई गई। कार में सवार होकर आए दो युवक वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। गंभीर हालत में दुकानदार को उपचार के लिए आपातकालीन विभाग में लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रोहतक रेफर किया गया। लेकिन परिजन रोहतक ले जाने की बजाए हिसार के एक निजी अस्पताल ले गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घायल के बयान न होने के कारण अभी तक केस दर्ज नहीं किया गया है।
विज्ञापन

मामला दोपहर करीब सवा एक बजे का है। गांव सैय वासी 35 वर्षीय सुभाष ने अपने घर के बाहर ही कॉस्मेटिक की दुकान कर रखी है। वह दुकान में सोया हुआ था। इसी दौरान स्विफ्ट कार से आए दो लड़कों ने सुभाष को पेट में गोली मारी और फरार हो गए। गोली लगने के बाद वहां हड़कंप मच गया। सूचना के बाद गुजरानी चौकी पुलिस और सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। क्षेत्र में नाकेबंदी कर बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया गया। प्राथमिक जांच में सामने आया कि करीब पांच माह पूर्व गांव सैय के ही दो व्यक्तियों के साथ सुभाष का झगड़ा हुआ था। हो सकता है उसी रंजिश में वारदात को अंजाम दिया गया हो। मगर गांव में चर्चाएं ये भी है कि रुपयों के लेनदेन में गोली चलाई गई है। फिलहाल घायल ने किसी तरह के बयान नहीं दिए हैं और पुलिस बयान का इंतजार कर रही है।
एसएचओ सदर इंस्पेक्टर श्रीभगवान ने बताया कि दुकानदार पर गोली चलाने का मामला आया है। बताया जा रहा है कि एक युवक आया और गोली मारकर भाग गया। गोली पेट में लगी है। ग्रामीणों ने सूचना दी है कि स्वीफ्ट कार से दो युवक आए थे। फिलहाल जांच चल रही है। बयान न होने और कोई लिखित शिकायत न आने के कारण अभी केस दर्ज नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें