फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: लकड़ी के लिए हुए विवाद में बांस की टांटी से बनी दुकान तोड़ी

Sat, 02 Nov 2024 10:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
बांस की टांटी से बनी दुकान तोड़ी। 
विज्ञापन
भिवानी। हांसी रोड तिगड़ाना मोड़ के पास राजपुरा माइनर पुलिया पर बांस की टांटी से बनाई गई सब्जी फल की दुकान तोड़ने का मामला सामने आया है। मामले की शिकायत सदर पुलिस थाना में दी है।
विज्ञापन

सदर पुलिस थाना में दी शिकायत में देव नगर कॉलोनी निवासी किरण शर्मा ने बताया कि वह अपने बेटे के परिवार के साथ यहां रह रही है। उसने गुजर बसर के लिए राजपुरा माइनर हांसी रोड नहर पुलिया पर बांस की टांटी से फल सब्जी बेचने के लिए दुकान बनाई हुई है।
किरण शर्मा ने बताया कि एक नवंबर की शाम को लकड़ी लेने को लेकर पड़ोस की महिला के साथ उसकी कहासुनी हो गई थी। इसके बाद आरोपी महिला ने फोन कर अपने बेटे को बुला लिया। उसका बेटा एक अन्य युवक के साथ वहां आया और उन सभी ने मिलकर उसके व उसके बेटे के साथ मारपीट की। आस पड़ोस के लोगों ने उन्हें आरोपियों के चंगुल से छुड़वाया।
विज्ञापन

आरोपी महिला व उसके बेटे ने उन्हें जान से मारने और दुकान तोड़ने की धमकी दी थी। शनिवार सुबह पांच बजे वह अपनी दुकान पर पहुंची तो उसकी बांस की टांटी से बनी दुकान तहस नहस की गई मिली। दुकान के अंदर रखा सामान भी नष्ट कर दिया। इसकी सूचना डायल 112 पर पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौका मुआयना किया और आरोपियों द्वारा तोड़ी गई दुकान की वीडियो भी बनाई।
किरण ने इसकी शिकायत सदर पुलिस में देकर आरोपी मां बेटा के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। उसने बांस की टांटी से बनाई गई सब्जी की दुकान व सामान को नष्ट किए जाने पर हर्जाना दिलाने की भी गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें