भिवानी। भाजपा के माधव मंडल व ग्रामीण मंडल की रविवार को कार्यकारिणी घोषित की गई। इसके लिए रविवार को जिला भाजपा कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें जिला अध्यक्ष विरेंद्र कौशिक ने नवनियुक्त पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की। इस मौके पर विरेंद्र कौशिक ने बताया कि माधव मंडल के तहत शिवराज बागड़ी को मंडल अध्यक्ष, संजय शर्मा, वीर सिंह, रमन सैन, नविता गुप्ता को मंडल उपाध्यक्ष बनाया गया।
वहीं रतन तंवर प्रजापत, मंजू कथूरिया को मंडल महामंत्री, बिजेंद्र शर्मा, मनोज सैनी, विष्णु सोनी, सुशीला, रूबी को मंडल सचिव, गोविंदा तंवर को मंडल कोषाध्यक्ष, सतनाम सैनी को आईटी प्रमुख व राजेश शर्मा को सोशल मीडिया प्रमुख की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं ग्रामीण मंडल के तहत संदीप फुलपुरा को मंडल अध्यक्ष, धर्मेंद्र धारेडू, कमला कायला, दिलबाग कोंट, प्रमिला बामला को मंडल उपाध्यक्ष बनाया गया।
इसके अलावा सुनील कुमार धारेडू, सुरेश बडाला को मंडल महामंत्री, मित्तरपाल, ईश्वर यादव अजीतपुर, जयभगवान धारेडू, कृष्णा बामला, राजबाला को मंडल सचिव, नरेश गौतम कायला को मंडल कोषाध्यक्ष, राकेश प्रजापत को आईटी प्रमुख व चमन सिंह को सोशल मीडिया प्रमुख की जिम्मेदारी सौंपी गई।