फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: आस्था का केंद्र बन रहा तोशाम का शिव-श्याम मंदिर

Sun, 02 Jun 2024 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
तोशाम का श्रीशिव-श्याम मंदिर। 
विज्ञापन
तोशाम। तोशाम के पुराना थाने में स्थित श्री शिव-श्याम मंदिर इन दिनों आस्था का केंद्र बना है। शाम की आरती में प्रतिदिन काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। इसमें महिलाओं की काफी तादाद होती है।
विज्ञापन

बाजार के बीचों-बीच पुराना थाना चौक में रामअवतार गोयल द्वारा मंदिर के लिए भूमि का दान किए जाने के बाद श्री श्याम संकीर्तन मंडल ने इसी स्थान पर श्याम बाबा को विराजमान कर भव्य मंदिर बनाने का संकल्प लिया। अब साल में एक बार बाबा का भव्य जागरण किया जाता है। इसमें हजारों श्रद्धालु पहुंचते हैं।
श्री श्याम संकीर्तन मंडल के सदस्य कस्बे व आसपास के गांवों में जन्मदिन या अन्य खुशी के मौके पर घर-घर ताली कीर्तन कर रहे हैं। कस्बे में इससे बड़ा बदलाव देखा जा रहा है। जन्मदिन, सालगिरह आदि खुशी के अवसर पर जहां हिसार-भिवानी के होटलों में जाकर मनाने की परंपरा चली हुई थी। उसके स्थान पर अब ऐसे अवसर पर लोग घर में ताली कीर्तन करवाकर खुशी मनाने लगे हैं। इसके अलावा मंदिर में भी जन्मदिन व सालगिरह मनाई जा रही हैं। परंपरा के इस बदलाव को सामाजिक ताने-बाने में नैतिक बदलाव भी संभव हैं। श्री श्याम संकीर्तन मंडल के प्रधान अनिल गर्ग बागनवालिया ने बताया कि मंदिर में प्रतिदिन पांच बार आरती की जाती है। शाम को सात बजे की आरती में श्रद्धालुओं की बड़ी तादाद पहुंचती है और आरती में शिरकत करते हैं।
विज्ञापन




प्रत्येक माह की एकादशी को बड़ा कीर्तन करवाया जाता है। उसके अलावा घर-घर ताली कीर्तन भी हो रहे हैं। जिससे कस्बे में आस्था का वातावरण बना हुआ है। प्रतिदिन मंदिर विशेष सजावट की जाती है। बाबा का पोशाक, फूलों, फलों व चंदन से विशेष श्रृंगार किया जाता है। मंडल कमेटी द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पेयजल, शौचालयों व भंडारा गृह का निर्माण किया गया है। अनिल गर्ग ने बताया कि मंडल द्वारा रक्तदान शिविर, चिकित्सा कैम्प, गरीब कन्याओं की शादी में दान व अन्य सामाजिक कार्यों में समय-समय पर योगदान भी दिया जाता है। राजस्थान के खाटूधाम में धर्मशाला का संचालन भी मंडल द्वारा किया जा रहा है जिसमें श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए अच्छे प्रबंध किए गए हैं।


प्रतिमाह एकादशी को होता है जागरण
श्री श्याम संकीर्तन मंडल के प्रधान अनिल गर्ग बागनवालिया ने बताया कि मंदिर में प्रतिदिन पांच बार आरती होती है। हर रोज बाबा की विशेष पोशाक बदली जाती है। वहीं दिल्ली से आए फूलों के साथ शृंगार किया जाता है। माह की एकादशी को विशेष कीर्तन किया जाता है और प्रसाद का वितरण होता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें