फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: डिस्कस थ्रो में शालू तो लंबीकूद में अंजलि ने मारी बाजी

Sat, 15 Feb 2025 10:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
खरक के राजकीय महिला महाविद्यालय में आयोजित  खेल प्रतियोगिता में हिस्सा लेती ​खिलाड़ी।
विज्ञापन
खरक कलां। महाराणा प्रताप खेल स्टेडियम में राजकीय महिला महाविद्यालय खरक ने प्राचार्य प्रो. त्रिलोक चंद की अध्यक्षता में पहला खेलकूद उत्सव एवं पारितोषिक वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। डिस्कस थ्रो में शालू तो लंबीकूद में अंजलि विजेता रही।
विज्ञापन

कार्यक्रम संयोजक प्रो. सीमा बुमरा, आयोजन सचिव प्रो. मंदीप कुमार के नेतृत्व में छात्राओं ने विभिन्न खेल गतिविधियों में भाग लिया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में विनोद पहलवान व दिनेश, रजनीश शर्मा, प्रवीण पहुंचे। वहीं समापन समारोह में समाज सेवी जयराम सिंह परमार ने शिरकत की। कार्यक्रम का आगाज मार्च पास्ट से हुआ।
प्राचार्य ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि हमें हमेशा याद रखना चाहिए कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है। प्रतियोगिता में 100, 200 और 400 मीटर दौड़, शॉट पूट, भाला फेंक, नींबू चम्मच दौड़, बोरा रेस, लंबी कूद, ऊंची कूद शामिल रहे।
विज्ञापन

विनोद पहलवान ने कहा कि वर्तमान समय में खेल जगत में वैश्विक स्तर पर हरियाणा के खिलाड़ियों ने अपना दमखम दिखाते हुए तिरंगे की शान को चार चांद लगाए हैं। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में खिलाड़ियों को सम्मानित किया एवं अपने अनुभव साझा किए तथा खेल का मूलमंत्र बताते हुए कहा कि खेल हमेशा खेल भावना से खेलना चाहिए। इस अवसर पर प्रो. राकेश, प्रो. संजय, प्रो. सुमित, प्रो. गौरव, प्रो. परमानंद, प्रो. सीमा, प्रो. पिंकी, प्रो. मुकेश, प्रो. सुनीता, प्रो. मंजु, प्रो. पवन, प्रो. रूपम, प्रो. धर्मपाल सिंह, प्रो. मोनिका मौजूद रहा।

ये रहे खेलों के परिणाम
डिस्कस थ्रो में शालू प्रथम, आरती द्वितीय व नेहा तृतीय रही। 400 मीटर रेस में शालू प्रथम, अंजलि द्वितीय व नेहा तृतीय रही। लंबीकूद में अंजलि प्रथम, शालू द्वितीय व अनीता तृतीय रही। वहीं शॉट पुट में अंजली प्रथम, मुस्कान द्वितीय, व अंजू तृतीय रही। 100 मीटर नींबू चम्मच दौड़ में शालू प्रथम, कंचन द्वितीय व भारती तृतीय रहे। खेलो में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए अंजलि ने बेस्ट एथलीट का खिताब हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें