फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जूई नहर में सीवरेजयुक्त पानी, वही पानी हो रहा जलघरों में आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। अपने फायदे के लिए कुछ लोग शहर वासियों की सेहत से खिलवाड़ कर रहे हैं। दरअसल निर्माणाधीन ड्रेनेज सिस्टम (जूई नहर के नीचे से क्रासिंग के लिए व्यवस्था) के पास दूषित पानी सीधे जूई नहर में डाला जा रहा है। नहर का यहीं पानी जलघरों के टैंक भरता है। इसी पानी को फिर घरों में सप्लाई किया जाता है। यानी खुलेआम लोगों की सेहत से खिलवाड़ किया जा रहा है। अब लोग इस पानी को पीने के लिए तैयार रहे। पांच ट्रैक्टरों की सहायता से दूषित पानी नहर में डाला गया। जिसके फोटो, विडियो भी वायरल हो रहे हैं। जब इसके विरोध की सूचना मिली तो ठेकेदार ने ट्रैक्टर हटवा दिए।
विज्ञापन

जूई नहर से डाबर कॉलोनी, पुराना जलघर के अलावा ग्रामीण क्षेत्र के वाटर टैंक भी भरे जाते हैं, ये गंदा पानी नहर के जरिये टैंकों तक भी पहुुंच गया। जो पेयजल सप्लाई में घरों तक पहुंच लोगों की सेहत खराब का कारण बन सकता है। वहीं सिंचाई विभाग के अधिकारियों का कहना है कि बारिश का पानी ही नहर में डाला गया था।
भिवानी शहर का सीवरेज और बारिश का पानी लोहारू रोड पर बनी भिवानी-घग्गर ड्रेन के जरिये हिसार के कंवारी गांव तक जाता है। बिना ट्रीटमेंट किया ये गंदा पानी किसान अपनी फसलों की सिंचाई में ही इस्तेमाल करते हैं। जबकि इस पानी को अन्य किसी कार्य में इस्तेमाल नहीं लाया जा सकता है। तोशाम बाईपास डाबर कॉलोनी जलघर के समीप ही ड्रेन की जूई नहर के नीचे से क्रॉसिंग का काम चल रहा है। क्रॉसिंग के दौरान ड्रेन में आने वाले गंदे पानी को जूई नहर में निकासी के लिए पांच ट्रैक्टर लगाए गए हैं। जिन पर पंप के जरिये ड्रेन का पानी नहर में डाला जा रहा है। बिना ट्रीटमेंट किया ये पानी जलघर के टैंकों के पानी को भी खराब कर रहा है। इस पानी को क्लोरिनेशन के जरिये भी साफ नहीं किया जा सकता है। ये पानी पेयजल आपूर्ति में लोगों के घरों तक पहुंचा तो सेहत बिगड़ने की पूरी आशंका है।
विज्ञापन

पांच ट्रैक्टर ड्रेन से नहर में डाल रहे गंदा पानी, विडियो वायरल
ड्रेन के गंदे पानी को जूई नहर में पांच ट्रैक्टर पर बड़े पंप सेट लगाकर पानी की निकासी का सोशल मीडिया पर विडियो वायरल हो गया। विडियो और फोटो में स्पष्ट दिखाई दे रहा है कि ड्रेन का गंदा पानी जूई नहर के पानी में डाला जा रहा है। सीवरेज युक्त यह पानी बिल्कुल ही काला पड़ चुका है।
तोशाम बाईपास के समीप भिवानी-घग्गर ड्रेन को जूई नहर के नीचे से क्रॉसिंग का काम चल रहा है। बारिश के दौरान ही बारिश पानी का पानी जूई नहर में डाला गया था। ड्रेन का पानी नहर में नहीं डाला जा रहा है।
विज्ञापन

- यशपाल श्योराण, कार्यकारी अभियंता, भिवानी मंडल, यमुना जल सेवाएं परिमंडल भिवानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें