फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: जिले के सात राजकीय स्कूल पीएमश्री से नवाजे, नहीं खुले विद्यार्थियों के लिए सुविधाओं के दरवाजे

Thu, 21 Dec 2023 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। जिले के सात राजकीय स्कूल पीएमश्री से नवाजे गए हैं, लेकिन इनमें अभी तक विद्यार्थियों के लिए सुविधाओं के दरवाजे नहीं खुले हैं। स्कूल का सिर्फ नामकरण ही हुआ है, जबकि इनके अंदर पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों के लिए अभी कोई ढांचागत सुविधाएं नहीं जुटाई गई हैं। यहां तक की पाठ्यक्रम और शिक्षकों की व्यवस्था में भी कोई बदलाव नहीं हुआ।
विज्ञापन

हरियाणा सरकार ने भिवानी जिले के प्रत्येक खंड के एक राजकीय स्कूल को पीएमश्री स्कूल घोषित कर दिया है। जिसके बाद इन स्कूलों को नए नाम की पहचान तो मिल गई है, मगर व्यवस्था नहीं बदली। इसी तरह जिले के प्रत्येक खंड में मॉडल संस्कृति विद्यालय भी खुले हैं। इस लिहाज से जिले में सात मॉडल संस्कृति स्कूल भी हैं, वहां पर भी ऐसी ही स्थिति है। ये स्कूल सिर्फ नाम के मॉडल हैं, जबकि व्यवस्था पुरानी जैसी ही है। साल भर शिक्षकों के इंतजार में विद्यार्थियों ने गुजार दिया, अब परीक्षाएं नजदीक हैं फिर भी बच्चों को न तो इन स्कूलों के पाठ्यक्रम का ज्ञान है न बदलाव का अहसास हो रहा है।
ये विद्यार्थी पहले भी बदहाल व्यवस्था में ही पढ़ाई कर रहे थे, अब भी कोई बदलाव नहीं हुआ है। जबकि सरकार की तरफ से भी शिक्षा अधिकारियों को पीएमश्री स्कूल बनाने के बाद कोई दिशा निर्देश तक नहीं दिए हैं, ऐसे में शिक्षा अधिकारी भी अभी तक नई व्यवस्था को समझने में लगे हैं।
विज्ञापन



अब सात से 14 होंगे जिले में मॉडल संस्कृति स्कूल, प्रत्येक खंड में एक-एक स्कूल और खोलने की तैयारी
भिवानी जिले के सात खंडों में सात मॉडल संस्कृति स्कूल खुल चुके हैं, जबकि शिक्षा विभाग की योजना प्रत्येक खंड में एक-एक और नया मॉडल संस्कृति स्कूल खोलने की है। इस लिहाज से जिले में सात से बढ़कर मॉडल संस्कृति स्कूल 14 हो जाएंगे। फिलहाल इन स्कूलों में ढांचागत सुविधाओं के लिए विभाग से न तो बजट आया है न स्टाफ सदस्यों की नियुक्ति की कोई जानकारी।

भिवानी जिले में सात पीएमश्री स्कूल खुल चुके हैं। इन स्कूलों में अभी बजट और विद्यार्थियों के लिए सुविधाओं के विस्तार की प्रक्रिया चल रही है। शिक्षा निदेशालय से ही इन स्कूलों के संबंध में हिदायतें व सुविधा विस्तार की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। फिलहाल जिले में सात मॉडल संस्कृति विद्यालय और खोलने की तैयारी चल रही है। जिसके बाद मॉडल संस्कृति स्कूलों की संख्या 14 हो जाएगी। -नरेश मेहता, जिला शिक्षा अधिकारी, भिवानी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें