श्रीमद्भागवत कथा के समापन पर आयोजित यज्ञ में आहुति डालते रामअवतार शर्मा और अन्य।
भिवानी। न्यू हाउसिंग बोर्ड और दादरी गेट के बीच स्थित पार्क स्थल पर सात दिवसीय श्रीमदभागवत कथा आयोजित की गई। इसका समापन रविवार को हवन के साथ हुआ। इस दौरान स्वच्छ पर्यावरण के लिए एक कुंडीय यज्ञ किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने पूर्ण आहुति डालकर पुण्य लाभ पाया।
समापन सत्र में प्रसिद्ध कथा वाचिका विदुषी बेला पारीक वृंदावन ने श्रीमद्भागवत कथा की महत्ता बताई। उन्होंने कहा कि यह कथा केवल धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि कलयुग में मुक्ति का प्रमुख साधन है।
समारोह में संयोजक रामअवतार शर्मा, महेश शर्मा सरपंच, डॉ. आशा पाहुजा, निशा शर्मा, डॉ. पवन गोयल, भगत कृष्ण परमार, डॉ. डीपी कौशिक, संगीता श्योराण, जगदीप कौर, राजेश मुखी, अशोक कुमार भारद्वाज आदि मौजूद रहे।