समाधान शिविर में नागरिकों की समस्याएं सुनते एसडीएम डॉ. अशवीर सिंह नैन।
भिवानी। जिला परिषद सीईओ अजय चोपड़ा व नगराधीश विपिन कुमार ने शुक्रवार को लघु सचिवालय स्थित डीआरडीए हाल में नागरिकों की फैमिली आईडी के अलावा सामाजिक पेंशन सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं से संबंधित सात शिकायतें सुनीं। समाधान शिविर में आई शिकायतों का मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता के साथ समाधान करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि योजनाओं का लाभ लेने व अन्य मूलभूत सुविधाओं को प्राप्त करने में आने वाली समस्याओं के निदान के लिए जिला व उपमंडल स्तर पर प्रत्येक कार्यदिवस को सुबह 10 से 12 बजे तक शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों में तत्परता से समस्याओं का समाधान किया जाता है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को शिविर में सात शिकायतें सुनी गई हैं। शिविर में विभिन्न विभागों के उच्च अधिकारी उपस्थित रहे।
लोगों की समस्याओं के समाधान की नई राह बना शिविर : एसडीएम
तोशाम। एसडीएम डॉ. अशवीर सिंह नैन ने कहा कि समाधान शिविर के जरिये जन सुनवाई करते हुए जरूरतमंद लोगों की सार्वजनिक व व्यक्तिगत शिकायतों का प्राथमिकता से निदान किया जा रहा है। जिला मुख्यालय व उपमंडल स्तर पर सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक लगाए जा रहे शिविर में लोगों की शिकायतों का समाधान किया जा रहा है।
एसडीएम ने कहा कि लोगों की समस्याओं के समाधान की नई राह यह शिविर बना है। समाधान शिविर में शिकायतों का जल्द निपटारा कर शिकायतकर्ताओं को समाधान होने की जानकारी दी जा रही है। इनमें प्रमुख तौर पर प्रॉपर्टी आईडी, परिवार पहचान पत्र, जमीन का पंजीकरण, नो ड्यूज सर्टिफिकेट, नक्शा अनुमोदन, बिजली, सिंचाई, स्वास्थ्य, समाज कल्याण पेंशन तथा अपराध की शिकायतें और राशन कार्ड को शामिल किया जा है। समाधान शिविर में एसडीओ जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग विक्रम पुनिया, क्रीड उपस्थित रहे।