फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: सेठ कालीचरण का योगदान

Sat, 07 Dec 2024 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
सेठ कालीचरण की प्रतिमा पर पुष्पअर्पित करते विधायक घनश्याम सर्राफ।
विज्ञापन
सेठ कालीचरण का योगदान
विज्ञापन

भिवानी। सेठ कालीचरण का नाम प्रमुख समाजसेवी दानवीर के रूप में लिया जाता है। सेठ कालीचरण का योगदान भिवानी के सामाजिक सांस्कृतिक, उत्थान में अद्वितीय रहा है।
विज्ञापन

यह बात केएम शिशु विहार के प्रधान एवं विधायक घनश्याम सर्राफ ने सेठ किरोड़ीमल चैरिटेबल ट्रस्ट के ट्रस्टी एवं केएम शिशु विहार के पूर्व प्रधान सेठ कालीचरण के शान की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करने उपरांत कही। विधायक घनश्याम सर्राफ ने कहा कि सेठ कालीचरण का जीवन सेवा, त्याग व समाज कल्याण की मिसाल था। सेठ कालीचरण ने शिक्षा के महत्व को समझते हुए कई शिक्षण संस्थानों की स्थापना में मदद की। उन्होंने विशेष रूप से गरीब और पिछड़े वर्गों के बच्चों की शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की। इस अवसर पर उपप्रधान विनोद गोयल, सचिव पवन बंसल, विजय बंसल टैणी, निरंजन लाल रोहिल्ला, अजय सर्राफ, रमेश जैन, रामोतार जेवडीवाले मौजूद रहे।ब
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें