फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: कैरू बीडीपीओ कार्यालय के एसईपीओ भ्रष्टाचार के मामले में निलंबित, नूंह के नगीना हेडक्वार्टर से अटैच

विज्ञापन
विज्ञापन
कैरू (भिवानी)। कैरू के खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी (बीडीपीओ) कार्यालय में कार्यरत सामाजिक शिक्षा एवं पंचायत अधिकारी (एसईपीओ) सुरेंद्र सिंह को भ्रष्टाचार के मामले में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। साथ ही उन्हें नूंह जिले के नगीना हेडक्वार्टर से अटैच किया गया है। यह कार्रवाई ढाब ढाणी निवासी रामपाल और सुमेर सिंह की शिकायत के बाद की गई जिन्होंने इस संबंध में 21 स्थानों पर शिकायतें भेजी थीं और खंड में कार्यरत पटवारी तथा एसईपीओ सहित अन्य के खिलाफ आरोप लगाए थे।
विज्ञापन

इन शिकायतों के आधार पर सितंबर माह में राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निवारण ब्यूरो ने कैरू के खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय के एसईपीओ सुरेंद्र सिंह और पूर्व खंड पटवारी सुखदेव को आरोपी मानते हुए प्राथमिकी दर्ज की थी। दोनों पर आरोप था कि वे बिना रिश्वत लिए कोई काम नहीं करते। विभाग द्वारा शिकायतों पर संज्ञान लेकर जांच की गई जिसमें आरोप सही पाए गए। उस समय दोनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 7 पीसी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज हुई थी। यह मामला गांव की पंचायती जमीन पर अवैध कब्जे से संबंधित था जिसमें जनहित के कार्यों में भी रिश्वत मांगने के आरोप लगे थे। बाद में अनेक गवाह भी सामने आए जिन्हें प्रमाण के तौर पर प्रस्तुत किया गया।
एसईपीओ सुरेंद्र सिंह वर्तमान में कैरू के खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय में ही कार्यरत थे। अब उन्हें नूंह जिले के नगीना हेडक्वार्टर से अटैच करते हुए निलंबित कर दिया गया है। इस संबंध में जिला पंचायत एवं विकास अधिकारी सोमबीर कादियान ने बताया कि विभाग की ओर से निलंबन आदेश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें