भिवानी। जिला बार एसोसिएशन चुनाव का खुमार युवा अधिवक्ताओं के सिर चढ़ बोल रहा है। इसमें युवा महिला अधिवक्ता भी पहली दफा मताधिकार इस्तेमाल करेंगी। बार चुनाव के लिए 28 फरवरी को मतदान होगा। उसी दिन नतीजा भी आ जाएगा। प्रधान का ताज किसके सिर सजेगा, इससे ज्यादा अहम महिला अधिवक्ताओं की मांग बनी है।
युवा महिला अधिवक्ताओं का कहना है कि बार की तरफ से अब तक अधिवक्ताओं के लिए सामूहिक कार्य हुए हैं, लेकिन महिला अधिवक्ताओं के लिए अभी तक कोई अलग से रेस्ट और मनोरंजन कक्ष नहीं बना है। इसके अलावा महिलाओं के लिए यहां कोई आरक्षण भी नहीं है। इन सभी मांग और मुद्दों पर युवा महिला अधिवक्ता भी मतदान में हिस्सेदारी निभाएंगी।
मैं पहली दफा बार चुनाव में मतदान करुंगी। मतदान के लिए काफी उत्साहित हूं। बार का प्रधान ऐसा होना चाहिए जो महिला अधिवक्ताओं के लिए कल्याणकारी काम करे। महिला अधिवक्ताओं के लिए अलग से रेस्ट रूम और मनोरंजन कक्ष बनाया जाना चाहिए। जहां दो मिनट सुकून से बैठकर महिला अधिवक्ता थोड़ा तनाव दूर कर सकें।
- अधिवक्ता अनीता बागड़ी।
मैंने बार चुनाव में मतदान के लिए अपना शपथ पत्र दाखिल कर दिया है। मेरा पहली दफा बार चुनाव के लिए वोट बना है। इसलिए मैं मतदान में हिस्सा लेने के लिए उत्साहित हूं। मुझे उम्मीद है कि बार में जो भी पदाधिकारी चुनेंगे, वे महिला अधिवक्ताओं की मांग मुद्दों को भी जरूर उठाएंगे।
- अधिवक्ता रश्मी ठाकुर।
भिवानी बार का चुनाव में मतदान का पहला मौका है। मेरा इसी साल पंजीकरण हुआ है। मैं पहली दफा बार चुनाव के मतदान में हिस्सा लूंगी, यह सोचकर मैं उत्साहित हूं। लोकतंत्र के पर्व में तो प्रत्येक नागरिक अपनी भागेदारी निभाता है, लेकिन मैं एक वकील होने के नाते भी बार चुनाव में अलग से मतदान में हिस्सेदारी निभाऊंगी, ये मेरे लिए गर्व की बात है।
- अधिक्ता कोमल तंवर।