फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: टेक्स्ट मैसेज भेज खाते से उड़ाए 1.97 लाख

Sat, 26 Sep 2026 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भिवानी। साइबर क्राइम पुलिस ने टेक्स्ट मैसेज भेजकर 1 लाख 97 हजार 857 रुपये की साइबर धोखाधड़ी के आरोपी आशीष को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक मयंक मिश्रा ने साइबर ठगी करने वालों पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
न्यू हाउसिंग बोर्ड सेक्टर-13 निवासी संजय कुमार ने साइबर क्राइम थाना में शिकायत दी थी कि 20 जून 2024 को मोबाइल पर टेक्स्ट मैसेज आया। मैसेज पर क्लिक करने के बाद क्रेडिट कार्ड से 98,982 रुपये की दो ट्रांजेक्शन हुईं। 1,97,857 रुपये निकल गए। शिकायत पर धोखाधड़ी की धाराओं में केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

जांच के दौरान पुलिस ने 24 सितंबर को आरोपी आशीष निवासी कल्याण सिअी ग्वालियर रोड, आगरा उत्तर प्रदेश को न्यायालय से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने बताया कि साइबर ठगी की रकम उसके बैंक खाते में मंगवाई जाती थी। इसके बदले उसे 20 प्रतिशत कमीशन मिलता था।
विज्ञापन

आरोपी आगरा में सीएससी केंद्र संचालक है। पुलिस ने शुक्रवार को उसे न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जिला कारागार आगरा भेज दिया। पुलिस नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें