फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: सीनियर सेकेंडरी परीक्षार्थियों के लिए अंक सुधार का मौका बढ़ा, अब पांच दिसंबर तक करें आवेदन

Sat, 15 Nov 2025 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने मार्च 1990 से मार्च 2024 तक सीनियर सेकेंडरी (शैक्षिक एवं मुक्त विद्यालय) की परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके परीक्षार्थियों को अंक सुधार का विशेष अवसर प्रदान किया है। इस परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 15 नवंबर निर्धारित थी जिसे बढ़ाकर अब पांच दिसंबर कर दिया गया है।
विज्ञापन

बोर्ड अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार ने बताया कि इस अवधि में परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले परीक्षार्थी एक या अधिकतम दो विषयों में अंक सुधार के लिए आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक परीक्षार्थियों को आवेदन करते समय अपने उत्तीर्ण प्रमाण-पत्र की राजपत्रित अधिकारी या किसी सरकारी/गैर-सरकारी मान्यता प्राप्त विद्यालय के प्राचार्य से सत्यापित फोटो प्रति अपलोड करनी होगी। उन्होंने बताया कि परीक्षार्थी निर्धारित 10,000 रुपये परीक्षा शुल्क के साथ पांच दिसंबर तक बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर दिए गए लिंक के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें