फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: 26 जुलाई को होगी सीनियर सेकेंडरी की एक दिवसीय परीक्षा

Wed, 19 Jul 2023 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 26 जुलाई को सीनियर सेकेंडरी की एक दिवसीय परीक्षा आयोजित की जाएगी, जबकि दसवीं की 27 जुलाई से चार अगस्त तक परीक्षाएं होंगी। परीक्षाओं का संशोधित तिथि पत्र भी बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर उपलब्ध है।
विज्ञापन

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. वीपी यादव ने बताया कि हरियाणा में भारी बारिश और बाढ़ के चलते 20 व 21 जुलाई से आरंभ होने वाली जुलाई-2023 परीक्षाओं को स्थगित कर दिया था। उन्होंने बताया कि सीनियर सेकेंडरी शैक्षिक कम्पार्टमेंट, अतिरिक्त विषय, आंशिक अंक सुधार एक विषय की एक दिवसीय परीक्षा 26 जुलाई को होगी। उन्होंने बताया कि सेकेंडरी शैक्षिक कम्पार्टमेंट, अतिरिक्त विषय, पूर्ण विषय, आंशिक अंक सुधार व विशेष अवसर की परीक्षाएं 27 जुलाई से आरंभ होकर चार अगस्त तक होंगी।
डॉ. वीपी यादव ने बताया कि डीएलएड के प्रवेश वर्ष 2020 व 2021 व 2022 की प्रथम वर्ष नियमित व री-अपीयर और प्रवेश वर्ष-2016-2018, 2017-2019, 2018-2020 व 2019-2021 मर्सी चांस प्रथम वर्ष की परीक्षाएं 27 जुलाई से आरंभ होकर 22 अगस्त तक करवाई जाएंगी। उन्होंने बताया कि इसी प्रकार प्रवेश वर्ष 2020 व 2021 की द्वितीय वर्ष नियमित व री-अपीयर तथा प्रवेश वर्ष- 2016-2018, 2017-2019, 2018-2020 व 2019-2021 की मर्सी चांस द्वितीय वर्ष की परीक्षाएं 28 जुलाई से आरंभ होकर 23 अगस्त तक आयोजित होंगी। उन्होंने बताया कि परीक्षाओं का समय दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

.
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें