फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1.68 लाख विद्यार्थी देंगे सेकेंडरी व सीनियर सेकेंडरी की परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की सेकेंडरी व सीनियर सेकेंडरी (शैक्षिक व मुक्त विद्यालय) पूरक परीक्षा एवं डीएलएड (नियमित/रि-अपीयर) परीक्षाएं 26 अक्तूबर से आरंभ होंगी। इन परीक्षाओं में करीब एक लाख 68 हजार परीक्षार्थी प्रदेशभर में 421 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा देंगे। सभी परीक्षाएं एक ही सत्र में दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक होंगी।
विज्ञापन

बोर्ड अध्यक्ष डॉ. जगबीर सिंह एवं सचिव राजीव प्रसाद ने बताया कि 26 व 27 अक्तूबर तक संचालित होने वाली सेकेंडरी व सीनियर सेकेंडरी (शैक्षिक/मुक्त विद्यालय) परीक्षा में क्रमश: 60844 परीक्षार्थी व 55316 परीक्षार्थी प्रविष्ट होंगे। 28 अक्तूबर से सेकेंडरी व सीनियर सेकेंडरी (शैक्षिक/मुक्त विद्यालय) पूर्ण विषय अंक सुधार, आंशिक अंक सुधार, अतिरिक्त विषय एवं रि-अपीयर परीक्षा में लगभग 14 हजार परीक्षार्थी प्रविष्ट हो रहे हैं। इसी प्रकार डीएलएड प्रथम व द्वितीय वर्ष (नियमित/रि-अपीयर) परीक्षाओं में 37,836 छात्र-अध्यापक प्रविष्ट हो रहे हैं।
उन्होंने बताया कि 115 प्रभावी उड़नदस्तों की निगरानी में यह परीक्षा संचालित होंगी। परीक्षाओं में 307 केंद्र अधीक्षक, 307 उप-केंद्र अधीक्षक, लगभग 3900 सुपरवाइजर और एक दिन संचालित होने वाली परीक्षा के लिए एक-एक आब्जर्वर परीक्षा केंद्रों पर रहेगा। 115 फ्लाइंग स्क्वायड परीक्षा केंद्रों का लगातार निरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें