फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विवि में हुआ सेमिनार का आयोजन

Mon, 06 Jan 2025 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
रुद्र कॉलोनी दिव्या भवन में आयोजित कार्यशाला में मौजूद बीके रजनी व अन्य।
विज्ञापन
भिवानी। ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय रुद्र कॉलोनी दिव्या भवन में सेमिनार का आयोजन किया गया। जिसका विषय था अपनी कमजोरी पर जीत कैसे पाएं। इस पर संस्था की शाखा संचालिका बीके रजनी बहन ने कहा कि मनुष्य नशे और मोबाइल का आदी हो चुका है। उसे यह बात समझ तो आती है कि इससे उसकी जीवन शैली बिगड़ रही है। परंतु इस आदत को छोड़ा कैसा जाए। उसके लिए वह अपने आप को असहाय महसूस करता है। लेकिन इंसान परमपिता परमात्मा से खुद को जोड़ ले तो इस से बचा जा सकता है। इस अवसर पर बहादुरगढ़ से बीके अंजलि ने भी सब युवाओं से आह्वान करते हुए कहा कि हम कलयुग से सतयुग की ओर चलना चाहिए। लेकिन सतयुग तब होगा जब हम अपने अंदर अपनी कमियों को पहचान कर खुद में परिवर्तन करेंगे। इस अवसर पर बीके अनुराज, बीके संदीप वर्मा, बीके ओम प्रकाश, बीके कंचन मेहता, बीके हरिश्चंद्र, बीके संतोष, बीके कलावती मौजूद रहे।
विज्ञापन


जहर गिरी आश्रम में वार्षिक संत समागम 8 जनवरी को

भिवानी। परमहंस बाबा जहर गिरी महाराज के स्मृति दिवस पर 8 जनवरी को सिद्धपीठ बाबा जहर गिरी आश्रम में होने वाले वार्षिक भंडारे एवं संत समागम की तैयारियां अंतिम चरण में चल रही है। भंडारे के लिए प्रसाद तैयार करने में 200 से अधिक हलवाई व सेवादार लगे हुए हैं। महंत डॉ. अशोक गिरी महाराज ने कहा कि देश भर की नदियों से लाए गए पवित्र जल से देवी-देवताओं व बाबा जहर गिरी और शंकर गिरी महाराज की प्रतिमा का स्नान किया जाएगा। इस दौरान पंडितों द्वारा अखंड मंत्र उच्चारण जाप भी होगा। महाराज ने कहा कि 8 जनवरी को दोपहर एक बजे से महाभोग भंडारे का प्रसाद प्रारंभ हाेगा। वहीं रात्रि 10 बजे से हरियाणवी कलाकारों द्वारा रात्रि जागरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि भंडारे का संपूर्ण प्रसाद पवित्र गंगाजल व शुद्ध घी से बनाया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें