फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: सीमा कालीरामण ने राज्य एथलेटिक्स में जीते दो स्वर्ण पदक

Mon, 05 May 2025 10:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
भिवानी में पदक विजेताओं के साथ बाबा पूर्ण नाथ, कोच व अन्य।
विज्ञापन
भिवानी। नरवाना के नवदीप स्टेडियम में 3 से 4 मई तक लड़के व लड़कियों की 14वीं हरियाणा राज्य अंडर 20 जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप हुई। इस प्रतियोगिता में सीमा कालीरामण ने हैप्टाथलॉन व ट्रिपल जंप में स्वर्ण पदक, दिशा सांगवान ने 100 मीटर हार्डल दौड़ में कांस्य व मुनेश ईशरवाल ने चक्का फेंक में कांस्य पदक प्राप्त किया।
विज्ञापन

सीमा ने अभी तक विभिन्न प्रकार की राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में 17 पदक प्राप्त किए हैं। यह उनका 18वां पदक है। इस प्रकार मुनेश ने भी पहले 25 पदक जीत कर जिले व प्रदेश का नाम रोशन किया है। उनके लिए यह 26वां पदक है।
चौधरी खेमचंद स्टेडियम बुशान के संचालक पूर्व डीएसओ जयसिंह कालीरामण ने बताया कि ये तीनों खिलाड़ी 27 से 29 मई तक भोपाल में आयोजित राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भाग लेंगे। पदक विजेता खिलाड़ियों का स्टेडियम में पहुंचने पर बाबा पूर्ण नाथ ने आशीर्वाद दिया तथा प्रियंका कालीरामण ओलंपियन व अन्य खिलाड़ियों ने फूल मालाओं के साथ स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें