फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: लोकसभा चुनाव के लिए राजस्थान सीमा पर बढ़ाई सुरक्षा

Fri, 24 May 2024 09:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
बहल। लोकसभा चुनाव को लेकर प्रशासन ने राजस्थान सीमांत इलाकों के पुलिस नाकों पर सुरक्षा बढ़ा दी है। वहीं, इन नाकों से जिले की सीमाओं को सील कर दिया है। लोकल पुलिस को नाकों पर मुस्तैदी से तैनात किया है। बहल क्षेत्र में पुलिस ने राजस्थान सीमा को पूरी तरह से सील कर दिया है। इन मार्गों से आने जाने वाले हर वाहन की गहनता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन

बहल पुलिस ने बहल से राजस्थान को जाने वाले दो प्रमुख मार्गों पर नाकेबंदी की है। बहल से राजगढ़ जाने वाले मार्ग पर सूधीवास गांव के पास व वह बहल से पिलानी जाने वाले मार्ग पर नांगल गांव के पास नकल गया है। इन नाकों पर 4 से 5 पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया। पुलिस द्वारा इन मार्गाें से आने जाने वाले वाहनों की गहनता से जांच करेगी।
बहल पुलिस थाना प्रभारी राधेश्याम ने बताया कि चुनावों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरी एहतियात बरती हुए हैं। वहीं, लोहारू क्षेत्र में भी राजस्थान सीमांत रास्तों पर दो जगह नाके लगाए गए हैं। इसमें सूरजगढ़ मार्ग और पिलानी मार्ग शामिल हैं। लोहारू पुलिस थाना एसएचओ मदन कुमार ने बताया कि राजस्थान सीमांत इलाकों पर पुरी तरह से पुलिस मुस्तैद है, हर वाहन की जांच की जा रही है। चुनावों के दौरान किसी भी तरह की कोई गड़बड़ी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें