फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो फाड़ हुई सेक्टर-23 की वेलफेयर एसोसिएशन

विज्ञापन
सेक्टर-23 में नवनियुक्त प्रधान बने अजय तंवर का स्वागत करते लोग। - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
सेक्टर 23 की रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के चयन को लेकर रविवार को विवाद गहरा गया। एक गुट ने बैठक कर अजय तंवर को प्रधान चुना और खुशियां मनाई। वहीं निवर्तमान प्रधान महेंद्र श्योराण ने कहा कि उन्होंने अभी अपने पद से इस्तीफा नहीं दिया है और एसोसिएशन के चुनाव छह सितंबर तक टाल दिए हैं। उस दिन आपसी सहमति बनी तो ठीक नहीं तो मतदान करवाया जाएगा।
विज्ञापन

बता दें कि रविवार को सेक्टर 23 के पार्क नंबर पांच में सेक्टरवासियों की बैठक पूर्व प्रधान ओमप्रकाश धारीवाल की अध्यक्षता में हुई। विचार विमर्श के बाद सेक्टरवासियों ने एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी के गठन की घोषणा कर दी। जिसमें सर्वसम्मति से अजय तंवर को एसोसिएशन का प्रधान चुना गया। उन्हें नई कार्यकारिणी चुनाव का भी अधिकार दिया गया। आरडब्ल्यूए प्रधान अजय तंवर ने बताया कि दो-तीन दिन में पूरी कार्यकारिणी का गठन कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि नई एसोसिएशन को नए तरीके से रजिस्टर्ड करवा दिया जाएगा। इसी के साथ सेक्टरवासियों की सदस्यता भी पूरी की जाएगी। बैठक में एडवोकेट चरण सिंह दहिया, धूप सिंह, सुरेंद्र जांगड़ा, पूर्व उपप्रधान आनंद कुमार, देवेंद्र नकीपुर, रघुवीर पंघाल, ताराचंद यादव, हितेन्द्र वरिष्ठ, घीसाराम, राजेंद्र पंघाल, प्रदीप रापडिया, प्रवीन सिंह, धर्मबीर सिवाच, रामचंद्र धारीवाल, वीरेंद्र सिंह,रामप्रसाद स्वामी, जयबीर सिंह, अशोक सिंह उपस्थित थे।
चुनावों पर वर्तमान प्रधान महेंद्र सिंह श्योराण ने उठाए सवाल
आरडब्ल्यूए के प्रधान महेंद्र सिंह श्योराण ने बताया कि उसका कार्यकाल अभी डेढ़ माह बाकी है। सेक्टरवासियों की रविवार को बैठक पार्क नंबर पांच में हुई थी। लेकिन चुनाव संबंधी कोई सहमति नहीं बनी। चुनावों के लिए छह सितंबर की बैठक तय की गई। उसी दिन चुनाव कराए जाने पर सहमति बनी। महेंद्र ने आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने चहेतों के साथ मिलकर खुद के प्रधान और कार्यकारिणी की घोषणा का दावा किया है, जो गलत है। सेक्टरवासियों ने ऐसी कोई सहमति और चुनाव नहीं कराए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें