फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: बार काउंसिल पंजाब एवं हरियाणा के सचिव ने 114 पुरुष तो पांच महिला अधिवक्ताओं को किया सम्मानित

Sat, 20 Apr 2024 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
भिवानी बार सभागार में अति​थि को स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत करते बार एसोसिएशन के पदा​धिकारी।
विज्ञापन
भिवानी। जिला बार सभागार में शनिवार को बार काउंसिल पंजाब एवं हरियाणा के सचिव हरगोविंद्र सिंह गिल एवं काउंसिल के पूर्व चेयरमैन रजत गौतम पहुंचे। इस मौके पर जिला बार एसोसिएशन भिवानी के प्रधान सत्यजीत पिलानिया ने काउंसिल के सचिव एवं पूर्व चेयरमैन का फूल मालाओं के साथ स्वागत व अभिनंदन किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान बार काउंसिल पंजाब एवं हरियाणा के सचिव हरगोविंद्र सिंह गिल व पूर्व चेयरमैन रजत गौतम ने जिला बार को दो एसी, एक एलईडी, एक कंप्यूटर सेट व एक वाटर कूलर भेंट किया। इसके अलावा 40 वर्षों से अधिक प्रैक्टिस कर रहे 114 पुरुष अधिवक्ताओं तथा 25 वर्ष से अधिक प्रैक्टिस कर रही पांच महिलाओं को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। उन्होंने पंजाब व हरियाणा की पहली महिला अधिवक्ता सावित्री देवी को भी सम्मानित किया। इसके अलावा उन्होंने पेंडिंग रहे मेडिकल क्लेम व डेथ क्लेम के चेक भी भेंट किए।
हरगोविंद्र सिंह गिल ने कहा कि सभ्य समाज की संरचना में अधिवक्ताओं का अहम योगदान होता है। क्योंकि अधिवक्ताओं को न्याय का प्रहरी माना जाता है तथा वे पीड़ितों को न्याय दिलाकर कानून व्यवस्था के प्रति लोगों के विश्वास को मजबूत करते हैं। इसीलिए उनकी सुविधा का ध्यान रखा जाना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि वे अधिवक्ताओं की मान-सम्मान की लड़ाई में हमेशा अग्रिम पंक्ति में खड़े मिलेंगे।
विज्ञापन

पूर्व चेयरमैन रजत गौतम ने कहा कि बार काउंसिल पंजाब एवं हरियाणा द्वारा अधिवक्ताओं की हर समस्या का समाधान तत्परता से किया जाता है। उन्होंने आश्वासन दिया कि वे भविष्य में भी अधिवक्ताओं की हर मांग को पूरा करवाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। जिला बार एसोसिएशन भिवानी के प्रधान सत्यजीत पिलानिया ने कहा कि वे बार काउंसिल पंजाब एवं हरियाणा का आभार जताते हैं कि काउंसिल भिवानी के अधिवक्ताओं की सुविधा के लिए हर समय मदद के लिए तैयार रहती है। इस अवसर पर जिला बार एसोसिएशन भिवानी के सचिव दीपक तंवर व उपप्रधान रवि राय सहित एसोसिएशन के पदाधिकारी सहित अनेक अधिवक्ता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें