फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: जिला मुख्यालय की अनाज मंडी में 194 किसानों के 13,768 क्विंटल गेहूं की हुई आवक, खरीद नहीं हुई

Sat, 20 Apr 2024 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। शनिवार को जिला मुख्यालय की अनाज मंडी में 194 किसान 13, 768 क्विंटल गेहूं लेकर पहुंचे। किसानों को गेट पास तो मिले, मगर मंडी पहुंचने के बाद खरीद एजेंसी के अधिकारी नहीं दिखाई दिए। मंडी में गेहूं की सरकारी खरीद नहीं हुई।
विज्ञापन

भिवानी की चारामंडी में सरसों की नई आवक के गेट पास नहीं काटे गए, लेकिन पहले से मंडी में पड़ी 928 किसानों की 17,026 क्विंटल सरसों की सरकारी खरीद कराई। रविवार को मंडियों में केवल खरीद हो चुकी फसल का तेजी से उठान ही कराया जाएगा। उठान का काम धीमा चलने की वजह से किसानों का भुगतान भी अटका हुआ है।
भिवानी जिले में अब तक करीब 15 लाख क्विंटल सरसों की सरकारी खरीद हो चुकी है, लेकिन अभी तक करीब नौ लाख क्विंटल का ही उठान हुआ है। वहीं जिले में अब तक 4067.6 क्विंटल गेहूं की सरकारी खरीद हुई है। वहीं 379.9 क्विंटल का ही उठान हो पाया है। मात्र नौ फीसदी गेहूं ही मंडियों से उठा है। इसकी वजह से किसानों का भुगतान अटका है।
विज्ञापन

दिनभर मौसम भी करवट बदलता रहा। आसमान में कभी बादल छाए तो कभी धूप खिली।ऐसे मौसम को देखकर किसानों की सांसे भी अटकी रही। वहीं गेहूं कटाई का काम भी जोरों पर चल रहा है। मौसम बिगड़ने से पहले ही किसान अपनी गेहूं की फसल सुरक्षित मंडी या घर ले जाने की तैयारी में जुटे हैं। जिले की ग्रामीण मंडियों में भी ज्यादा आवक से अव्यवस्था बनी है। इसी के चलते जिला प्रशासन ने शनिवार और रविवार को नई आवक पर भी रोक लगा दी थी, लेकिन भिवानी मंडी को छोड़कर ग्रामीण मंडियों में किसानों को सरसों और गेहूं के लिए कोई गेट पास नहीं मिले। भिवानी मंडी में भी अब गेहूं की आवक तेज हो गई है, जिसके साथ ही आढ़तियों के गलियारों के आगे और सड़क पर भी कट्टे लगाए जा रहे हैं। वहीं ढुलाई मजदूरों का संकट भी बनने लगा है।
भिवानी की चारा मंडी में सरसों की नई आवक नहीं हुई है। शनिवार को 928 किसानों की 17,026 क्विंटल सरसों की सरकारी खरीद कराई गई है। अब सोमवार को ही सरसों की नई आवक और खरीद होगी। शनिवार को मंडी से करीब सात हजार क्विंटल सरसों का भी उठान कराया गया है।
विज्ञापन

-मोहन, ऑक्शन रिकॉर्डर, हरियाणा कृषि विपणन बोर्ड भिवानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें