फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: धरनास्थल पर पहुंचे एसडीओ-जेई, आज से सीवर कार्य शुरू कराने का दिया भरोसा

Wed, 17 Jun 2026 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। डॉबर कॉलोनी की 27 नंबर गली की सीवर समस्या को लेकर मंगलवार को दूसरे दिन भी धरना जारी रहा। इस दौरान जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के एसडीओ और जेई धरनास्थल पर पहुंचे तथा बुधवार से सीवर समस्या के समाधान के लिए कार्य शुरू कराने का भरोसा दिया। हालांकि प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट कर दिया कि समस्या का समाधान शुरू होने तक उनका धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन

नगर परिषद के पार्षद सुभाष तंवर की अगुवाई में क्षेत्रवासी मंगलवार को दूसरे दिन भी धरने पर बैठे रहे। धरने की सूचना मिलने पर जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के एसडीओ और जेई मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने बताया कि कुछ गलियों में सीवर समस्या के समाधान का कार्य बुधवार से शुरू कर दिया जाएगा जबकि शेष गलियों में सीवर संबंधी कार्य अगले एक-दो दिनों में आरंभ कराया जाएगा।
अधिकारियों के आश्वासन के बाद भी महिला और पुरुष प्रदर्शनकारी धरनास्थल पर डटे रहे। बाद में उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक उनकी समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो जाता तब तक धरना जारी रहेगा। पार्षद सुभाष तंवर ने कहा कि गली नंबर 27 और उसके आसपास की सभी गलियों से दूषित पानी की निकासी के लिए बिछाई गई सीवर लाइन पूरी तरह ठप पड़ी है। इसके कारण घरों से निकलने वाला पानी आगे जाने के बजाय गलियों में जमा हो रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सीवर के मेनहोल की आज तक सफाई नहीं हुई है और वे ऊपर तक सिल्ट से भरे हुए हैं। घरों से थोड़ा सा पानी निकलने पर भी वह आगे बहने के बजाय सड़कों और गलियों में फैल जाता है। उन्होंने बताया कि कहीं आधा फीट तो कहीं एक फीट तक दूषित पानी जमा हो जाता है जिससे लोगों को अपने घरों तक पहुंचने के लिए रास्ता बदलना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि मंगलवार को विभाग के एसडीओ और जेई धरनास्थल पर आए थे और धरना समाप्त करने की बात कह रहे थे लेकिन क्षेत्र के लोगों ने समस्या का समाधान होने तक धरना समाप्त करने से इंकार कर दिया।
पार्षद सुभाष तंवर ने बताया कि जब तक कार्य शुरू नहीं हो जाता तब तक वे धरना समाप्त नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि पिछले तीन वर्षों से क्षेत्र के लोग नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। कई बार प्रशासनिक अधिकारियों को शिकायत दी गई लेकिन हर बार आश्वासन देकर टाल दिया गया, जिससे क्षेत्र के लोगों का जीवन प्रभावित हो रहा है। धरने में भोला मिस्त्री, मातादीन, सुमेर, सोनू गुर्जर, बबलू, मोनू, सोनू कलिंगा, संदीप, बिट्टू, हरीश, मनीराम और जयबीर मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें