फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: शिविर में पहुंचे एसडीएम ने किया रक्तदान, पौधरोपण का दिया संदेश

Mon, 01 Jul 2024 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
तोशाम। एसडीएम मनोज कुमार दलाल ने कहा है कि रक्तदान महादान है। दान की गई रक्त की दो बूंद किसी का जीवन बचा सकती हैं। सभी को वर्ष में कम से कम चार बार रक्तदान अवश्य करना चाहिए।
विज्ञापन

एसडीएम सोमवार को सामाजिक कुप्रथा निषेध अभियान कमेटी के तत्वावधान में चिकित्सक दिवस के उपलक्ष्य पर गांव संडवा में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में रक्तदान शिविर व बरसात के मौसम में पौधरोपण अभियान की शुरुआत करने पहुंचे थे। इस मौके पर शिविर में रक्तदान करने वालों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। एसडीएम ने स्वयं भी रक्तदान किया।
पौधरोपण की शुरुआत करते हुए एसडीएम मनोज कुमार दलाल ने कहा कि पर्यावरण प्रदूषण रोकने के लिए सबसे बेहतर विकल्प है। इस मौके पर पीएचसी संडवा से डॉ. राहुल मिश्रा, फार्मेसी ऑफिसर अनिल झांवरी, सामाजिक कुप्रथा निषेध अभियान कमेटी के चेयरमैन जयवीर मूंड, पूर्व चेयरमैन रामधारी लांबा, पूर्व चेयरमैन जेपी हसानियां, अजय तक्षक, एडवोकेट पूजा भुक्कल, सुमेर सिंह साहलेवाला, उमेद संडवा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

-

ग्राम पंचायतों को दिया जाएगा पौधरोपण का लक्ष्य

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र संडवा में पौधरोपण में शिरकत करते हुए बीडीपीओ सुमित बेनीवाल ने कहा कि खंड की प्रत्येक ग्राम पंचायत को पौधरोपण का लक्ष्य दिया जाएगा। बड़ी पंचायतों को पांच हजार व छोटी पंचायतों को 2 हजार पौधरोपण का लक्ष्य दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें