ढिगावा मंडी। एसडीएम मनोज दलाल ने शुक्रवार को गांव ढिगावा मंडी के उप स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान सत्येंद्र एमपीएचडब्ल्यू व मनीषा एमपीएचडब्ल्यू अनुपस्थित मिले।
एसडीएम ने बताया कि सरकार आमजन को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं देने के प्रयासरत है। इसलिए सरकार द्वारा जरूरतमंद गांव में उप स्वास्थ्य केंद्र व वेलनेस हेल्थ सेंटर स्थापित किए गए। कई गांव में डिलीवरी हट भी बनाए गए हैं। इसलिए स्वास्थ्य विभाग में इन केंद्रों पर कार्यरत स्टाफ का उपस्थित होना आवश्यक है। एसडीएम ने बताया कि गैरहाजिर कर्मचारियों पर कार्रवाई के लिए महानिदेशक स्वास्थ्य सेवाएं, सिविल सर्जन तथा उपायुक्त को लिखा गया है।