फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: एसडीएम ने पटौदी, ईशरवाल, दुल्हेड़ी गांव में किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

Wed, 05 Mar 2025 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
तोशाम। एसडीएम डॉ. अशवीर नैन ने मंगलवार को बोर्ड परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्था परखीं। एसडीएम डॉ. नैन ने पटौदी, ईशरवाल, दुल्हेड़ी गांव में बने परीक्षा केंद्रों का दौरा कर ड्यूटी दे रहे परीक्षा केंद्र अधीक्षक, सुपरवाइजर व पुलिस स्टाफ को नकल पर नकेल कसने के लिए कोई कोताही न बरतने के कड़े निर्देश दिए।
विज्ञापन

एसडीएम डॉ. अशवीर नैन ने कहा कि दसवीं और 12वीं की नकल रहित परीक्षा करवाने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर पुलिस का सख्त पहरा सुनिश्चित किया गया है। परीक्षा केंद्रों पर ड्यूटी दे रहे कर्मचारी कोई कोताही न बरतें अन्यथा नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
एसडीएम ने अधिकारियों व पुलिस कर्मचारियों को मुस्तैदी से डयूटी करने के बारे निर्देश देते हुए कहा कि केंद्र के आसपास किसी भी प्रकार का बाहरी लोगों का दखल न हो, नकल के मामले में सख्ती से निपटें और सुनिश्चित करें कि परीक्षा केंद्र के 200 मीटर के दायरे में किसी भी प्रकार की भीड़ एकत्रित न हो। इसके साथ-साथ पुलिस कर्मचारी परीक्षा केंद्रों की छतों पर भी लगातार निगरानी करें। परीक्षा केंद्र अधीक्षक एसएमसी के सदस्यों से बैठक कर नकल रहित परीक्षा के बारे में चर्चा करें और उनसे पूर्ण सहयोग की अपील करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें