फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: एसडीएम ने ली चुनाव संबंधी अधिकारियों व कर्मचारियों की बैठक

Fri, 31 May 2024 10:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहारू। सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम अमित कुमार ने बताया कि भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र के लोहारू विधानसभा के मतों की गणना 4 जून को हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के हाल नंबर दो में की जाएगी। मतगणना संबंधी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मतगणना के दौरान मतगणना हॉल में केवल अधिकृत व्यक्ति ही प्रवेश कर सकेगा तथा मतगणना के दौरान मतगणना से जुडे सभी अधिकारी व कर्मचारी सतर्क रहें।
विज्ञापन


एसडीएम अमित कुमार शुक्रवार को स्थानीय राजकीय कन्या महाविद्यालय में मतगणना को लेकर आयोजित मतगणना प्रक्रिया से जुड़े अधिकारियों व कर्मचारियों की कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। एसडीएम ने इस दौरान चुनाव आयोग की हिदायतों के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि लोहारू हलके के मतों की गणना के लिए 14 टेबल लगाई जाएंगी और एक टेबल ऑब्जर्वर की लगाई जाएगी।

लोहारू विधानसभा के मतों की गणना 17 राउंड में होगी। उन्होंने कहा कि मतों की गणना में किसी स्तर पर कोई चूक न हो। पहले राउंड का परिणाम क्लीयर होने के बाद ही दूसरे राउंड के लिए मशीन टेबल पर लाई जाएं। मतगणना के पूरे कार्य की वीडियोग्राफी की जाएगी। एसडीएम ने बताया कि प्रत्येक राउंड का परिणाम बोर्ड पर अंकित किया जाएगा।
विज्ञापन



काउंटिंग एजेंट को मौके पर मिलेंगे कागज व पेंसिल

एसडीएम ने बताया कि सभी पार्टियों के काउंटिंग एजेंट को काउंटिंग हॉल में कागज व पेंसिल दिए जाएंगे। बाहर से कोई चीज लाने की अनुमति नहीं होगी। एजेंट के साथ-साथ किसी भी कर्मचारी को अपने साथ मोबाइल ले जाने की अनुमति नहीं होगी। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतगणना के दौरान ईवीएम की वीडियोग्राफी करने की अनुमति नहीं होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें