फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: समाधान शिविर में एसडीएम ने सुनीं नागरिकों की समस्याएं

Thu, 17 Jul 2025 10:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
तोशाम। एसडीएम डॉ. अशवीर सिंह नैन ने कहा कि समाधान शिविर उपमंडल वासियों के लिए कारगर कदम साबित हो रहे हैं। इसमें नागरिकों को एक ही स्थान पर अपनी समस्याओं का त्वरित समाधान मिल रहा है। एसडीएम ने वीरवार को लघु सचिवालय में आयोजित समाधान शिविर की अध्यक्षता करते हुए यह बात कही।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि समाधान शिविरों में नागरिकों की ओर से मुख्य रूप से परिवार पहचान पत्र में इनकम में त्रुटि तथा मेंबर जोड़ने से संबंधित, राशन कार्ड, अतिक्रमण, पुलिस विभाग, बिजली विभाग से संबंधित समस्याएं प्राप्त हुईं। समाधान के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को तुरंत निर्देश दिए गए।
उन्होंने कहा कि शिविरों के माध्यम से विभिन्न प्रशासनिक एवं अन्य विभागों से संबंधित समस्याओं का त्वरित समाधान प्राप्त हो रहा है। इनमें प्रमुख रूप से स्वास्थ्य, शिक्षा, प्रॉपर्टी आईडी, परिवार पहचान पत्र, भूमि पंजीकरण, समाज कल्याण पेंशन, राशन कार्ड, निकायों से नो ड्यूज प्रमाण पत्र, नक्शा, बिजली, सिंचाई, सार्वजनिक स्वास्थ्य, आपराधिक शिकायतें आदि विषय शामिल हैं। उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि प्रत्येक सोमवार और वीरवार को सुबह दस से दोपहर 12 बजे तक समाधान शिविर में पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज कराएं। जिला और उपमंडल प्रशासन और सरकार नागरिकों की सहायता के लिए सदैव तत्पर हैं और जनहित में यह अनूठी पहल निरंतर जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें