फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: स्काउट्स ने चलाया 15 दिवसीय स्वच्छता अभियान

Sun, 07 Sep 2025 10:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
शहर में सफाई अ​भियान चलाते चंद्रशेखर आजाद ओपन ग्रुप के सदस्य। 
विज्ञापन
भिवानी। चंद्रशेखर आजाद ओपन ग्रुप ऑफ द हरियाणा राज्य भारत स्काउट्स एण्ड गाइड्स ने 15 दिवसीय स्वच्छता अभियान का आयोजन किया। रविवार को अभियान का छठा दिन रहा जबकि यह 16 सितंबर को समाप्त होगा। इस अभियान के तहत डीसी कॉलोनी, पार्क कॉलोनी और बीटीएम चौक में सफाई की गई और जमा कूड़े को ड्रम में डाला गया।
विज्ञापन

अभियान में ग्रुप लीडर सागर सज्जन सिंह, सह ग्रुप लीडर अमित कुमार और गाइड रेंजर कैप्टन पुष्पा देवी के नेतृत्व में 32 रोवर्स और रेंजर्स ने हिस्सा लिया। ग्रुप लीडर सागर सज्जन सिंह ने बताया कि यह कार्यक्रम पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है। उन्होंने कहा कि अभियान का समापन 16 सितंबर को होगा।अभियान में शामिल स्काउट्स और गाइड्स ने लोगों से अपील की कि वे अपने आस-पास सफाई बनाए रखें और स्वच्छ भारत के लक्ष्य को साकार करने में योगदान दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें