फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: विद्यालय नौवीं व 11वीं कक्षा के विद्यार्थियों की वार्षिक परीक्षा के अंक 15 जुलाई तक करें अपलोड

Wed, 02 Jul 2025 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने नौवीं व 11वीं कक्षा के विद्यार्थियों की वार्षिक परीक्षा के अंक विद्यालयों द्वारा 15 जुलाई तक पांच हजार रुपये के विलंब शुल्क के साथ वेबसाइट पर अपलोड करने की मोहलत दी है।
विज्ञापन

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार, उपाध्यक्ष सतीश कुमार एवं सचिव डॉ. मुनीश नागपाल ने बताया कि प्रदेश भर के कुछ विद्यालयों द्वारा शैक्षिक सत्र 2024-25 के 9वीं व 11वीं के विद्यार्थियों के वार्षिक परीक्षा के अंक निर्धारित तिथियों में पोर्टल पर अपलोड नहीं किए गए हैं। उन्होंने बताया कि जिन विद्यालयों द्वारा कक्षा 9वीं व 11वीं के छात्रों-छात्राओं के वार्षिक परीक्षा के अंक पोर्टल पर अपलोड नहीं किए हैं, ऐसे सभी विद्यालय 15 जुलाई तक 5000 रुपये विलंब शुल्क के साथ बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर दिए गए लिंक पर अंक अपलोड कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि यदि किसी विद्यालय द्वारा विद्यार्थियों के अंक ऑनलाइन अपलोड नहीं किए जाते हैं, तो ऐसे विद्यार्थियों को बोर्ड की आगामी कक्षा 10वीं एवं 12वीं की परीक्षाओं में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें