फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ से टकराई स्कूली वैन, छह बच्चे घायल

Fri, 25 Nov 2016 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव आदमपुर डाढ़ी के एक निजी स्कूल की वैन वीरवारकी  सुबह संतुलन बिगड़ने से पेड़ से टकरा गई। घटना के समय वैन में आठ-दस बच्चे सवार थे, जिनमें से छह बच्चों को चोटें आई। घायलों बच्चों में से एक की हालात गंभीर को देखते हुए प्राथमिक उपचार के उसे पीजीआई रेफर किया गया है। खबर लिखे जाने तक पुलिस के पास मामले की कोई सूचना नहीं पहुंची थी।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार वीरवार की सुबह आदमपुर डाढ़ी स्थित एक निजी स्कूल की वैन झोझूकलां रूट से बच्चों को बैठाकर स्कूल की तरफ आते समय गांव बलाली के समीप वैन चालक का संतुलन बिगड़ गया। जिससे वैन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई। घटना में वैन चालक को चोंटें नहीं लगी लेकिन इसमें सवार बच्चों में से छह को चोंटें आई है। वैन में सवार छठीं कक्षा की छात्रा जानवी, 12वीं कक्षा के छात्र रोबिन, तीसरी कक्षा का छात्र पुनित, 9 वीं कक्षा की छात्रा मोनिका, तीसरी कक्षा का छात्र अंकित तथा एलकेजी की छात्रा आरजू घटना में चोटिल हुए हैं। इसके तुरत बाद घटनास्थल पर एंबुलेंस को बुलाकर बच्चों को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां मामूली चोटिल हुए बच्चों को प्राथमिक उपचार के बद छुट्टी दे दी गई जबकि छात्र पुनित की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रेफर कर दिया। इस संबंध में आदमपुर पुलिस चौकी इंचार्ज प्रेम सिंह का कहना है कि उनके पास इस तरह के हादसे की कोई सूचना नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें