फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिवसीय राज्यस्तरीय स्कूली खेलों का हुआ रंगारंग आगाज

विज्ञापन
24 फोटो भीम स्टेडियम में राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर नृत्य प्रस्तुत करते हुए ? - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
स्थानीय भीम स्टेडियम में बुधवार को तीन दिवसीय राज्य स्तरीय स्कूली खेल प्रतियोगिता का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ आगाज हुआ। खेलों का शुभारंभ जिला उपायुक्त डॉ सुजान सिंह ने परेड की सलामी के साथ ध्वजारोहण कर किया।
विज्ञापन

तीन दिन तक चलने वाले राज्य स्तरीय स्कूली खेलों में पहले दिन अंडर 11 व 14 आयु वर्ग के योग व बॉक्सिंग प्रतियोगिताओं के मुकाबले हुए। जबकि लोहानी के स्कूल में शतरंज की प्रतियोगिताएं कराई गई। राज्यस्तरीय खेलों की अध्यक्षता जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी जयप्रकाश सभ्रवाल ने की। उपायुक्त ने खिलाड़ियों को खेल की भावना से खेलने की शपथ दिलवाई। इस अवसर पर उपजिला शिक्षा अधिकारी कांता सांगवान, खंड शिक्षा अधिकारी निर्मल दहिया, प्राचार्य रामचंद्र, प्राचार्य सुंदर सिंह, एईओ दीपक कुमार, राजेश ढांडा, अनिल सांगवान, राजपाल, बलवान समेत अनेक पीटीआई व डीपीई उपस्थिति थे।
ये रहे परिणाम : एईईओ विरेंद्र घनघस ने बताया कि योग अंडर-14 लड़कियों में फरीदाबाद प्रथम, हिसार द्वितीय, झज्जर तृतीय रहा। लड़कों की अंडर-14 आयु वर्ग में योग में कैथल प्रथम, गुरुग्राम द्वितीय, फरीदाबाद तृतीय रहा। बॉक्सिंग अंडर-14 लड़कों के 28-30 किलोग्राम भार वर्ग में भूपेंद्र महेंद्रगढ़ ने प्रिंस अंबाला को हराया, रद्राप्रताप ने मोहित झज्जर को हराया, 30-32 किलोग्राम भार वर्ग में निखिल भिवानी ने टोनिश झज्जर को हराया। इसी प्रकार 32-34 किलोग्राम भार वर्ग में नवजीत भिवानी ने हेमंत पलवल को हराया, हरमन सिरसा ने हर्ष पंचकूला को हराया, साहिल सोनीपत ने पुष्कर फरीदाबाद को हराया, 36-38 किलोग्राम वर्ग में मनवीर दादरी ने मौसम झज्जर को हराया, जसवंत हिसार ने नवीन राई को हराया, कर्मजोत फतेहाबाद ने भास्कर रेवाड़ी को हराया, जतिन जींद ने सरल करनाल को हराया।

28 फोटो राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में अपने प्रतिद्वंदी को पंच जड़ते हुए खिलाड़ी।- फोटो : Bhiwani

7 फोटो राज्य स्तरीय योग प्रतियोगिता में भाग लेते हुए प्रतिभागी।- फोटो : Bhiwani

26 फोटो खेलों के शुभारंभ अवसर पर योग के करतब दिखाते हुए खिलाड़ी।- फोटो : Bhiwani

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें