फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: एचटेट उत्तरपुस्तिकाओं की स्कैनिंग पूरी, अब जल्द घोषित होगा परिणाम

Mon, 11 Aug 2025 02:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
हरियाणा विद्यालय ​शिक्षा बोर्ड का मुख्य द्वार। संवाद
विज्ञापन
भिवानी। हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट) का परिणाम जल्द ही घोषित किया जाएगा। परीक्षा की उत्तरपुस्तिकाओं की स्कैनिंग का कार्य पूरा हो चुका है। अब रिजल्ट की विभिन्न स्तरों पर जांच के बाद इसे जारी किया जाएगा। एचटेट के लेवल-1, लेवल-2 और लेवल-3 में परीक्षार्थियों से प्राप्त आपत्तियों (ऑब्जेक्शन) की विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की गई है।
विज्ञापन

सबसे अधिक आपत्तियां इंग्लिश विषय में दर्ज हुई हैं। जो आपत्तियां तकनीकी व तार्किक रूप से सही पाई गई हैं उन्हें अंकों में बदला जाएगा हालांकि आंसर की को संशोधित नहीं किया जाएगा। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अनुसार 30 और 31 जुलाई को आयोजित हुई इस परीक्षा का परिणाम पूरी सतर्कता के साथ तैयार किया जा रहा है। एचटेट तीन लेवल में आयोजित होती है जिसके माध्यम से अलग-अलग कक्षाओं के विद्यार्थियों को पढ़ाने के लिए अध्यापकों की योग्यता परखी जाती है।
इस बार त्रिभाषा फार्मूले के तहत हरियाणा में संस्कृत के अलावा पंजाबी और उर्दू पढ़ाने का अवसर भी परीक्षार्थियों को मिलेगा। विभिन्न विषयों में आए ऑब्जेक्शन को संबंधित विषय विशेषज्ञों के निर्णय के अनुसार परिणाम में शामिल किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन


-
हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा का परिणाम जल्द जारी होगा। एचटेट की उत्तरपुस्तिकाओं की स्कैनिंग पूरी हो चुकी है। परीक्षार्थियों से प्राप्त आपत्तियों में सबसे अधिक इंग्लिश विषय में हैं। अब त्रिभाषा फार्मूले के तहत संस्कृत के अलावा पंजाबी या उर्दू भी विद्यार्थी पढ़ सकेंगे। - डॉ. पवन कुमार, चेयरमैन, हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें